सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ITC का बड़ा धमाका! ₹1330 करोड़ के महाविलय से ग्रुप में मिलेगी अशोक सूटा की Happiest Minds

Updated: Mon, 31 Aug 2026 08:10 PM (IST)

हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी का ITC इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड में विलय होगा, जिसके तहत फाउंडर अशोक सूटा अपनी 22.1% हिस्सेदारी ITC ...और पढ़ें

हैप्पीएस्ट माइंड्स का आईटीसी इन्फोटेक में विलय, अशोक सूटा ने बेची 1330 करोड़ की हिस्सेदारी।

हैप्पीएस्ट माइंड्स का आईटीसी इन्फोटेक में विलय, अशोक सूटा ने बेची 1330 करोड़ की हिस्सेदारी।

HighLights

  1. हैप्पीएस्ट माइंड्स का आईटीसी इन्फोटेक में होगा विलय।

  2. अशोक सूटा ने बेची 22.1% हिस्सेदारी ₹1330 करोड़ में।

  3. शेयरधारकों को 81 के बदले मिलेंगे 25 आईटीसी इन्फोटेक शेयर।

नई दिल्ली। हैप्पीएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजी का ITC इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड के साथ विलय होगा, जबकि कंपनी के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अशोक सूटा और अशोक सूटा मेडिकल रिसर्च LLP, बेंगलुरु स्थित इस IT सर्विस कंपनी में अपनी 22.1 प्रतिशत हिस्सेदारी ITC इन्फोटेक को 1,329.72 करोड़ रुपये में बेचेंगे।

31 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी के अनुसार, प्रमोटर ग्रुप ने ITC Infotech के साथ 3.366 करोड़ शेयर बेचने के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है। ये शेयर Happiest Minds की पेड-अप इक्विटी कैपिटल का 22.106 प्रतिशत हिस्सा हैं।

दो चरणों में पूरा होगा यह सौदा

पहले चरण में, ITC Infotech 653.26 करोड़ रुपये में 390 रुपये प्रति शेयर के भाव से Happiest Minds के 1.675 करोड़ शेयर (यानी 11 प्रतिशत हिस्सेदारी) खरीदेगी। दूसरे चरण में 676.46 करोड़ रुपये में 400 रुपये प्रति शेयर के भाव से 1.691 करोड़ शेयर (यानी 11.106 प्रतिशत हिस्सेदारी) का सौदा होगा।

इस अधिग्रहण के बाद विलय की प्रक्रिया होगी, जिसके तहत कानूनी और रेगुलेटरी मंज़ूरी मिलने पर Happiest Minds का ITC Infotech में विलय कर दिया जाएगा।

दोनों कंपनियों के बोर्ड ने इस प्रस्तावित स्कीम को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित मर्जर के तहत, रिकॉर्ड डेट पर 'हैप्पिएस्ट माइंड्स' के शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 81 शेयरों के बदले ITC इन्फोटेक के 25 पूरी तरह से पेड-अप शेयर मिलेंगे। इस स्कीम के तहत जारी किए गए शेयर ITC इन्फोटेक के मौजूदा शेयरों के बराबर (pari passu) माने जाएंगे और BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

स्कीम लागू होने के बाद, 'हैप्पिएस्ट माइंड्स' को बिना वाइंड-अप (कारोबार बंद करने की प्रक्रिया) किए ही खत्म कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hero-TVS, बजाज नहीं इस कंपनी के शेयर ने दिया 282% तगड़ा रिटर्न, ब्रोकरेज ने कहा अभी हर शेयर पर 482 रुपये की और कमाई

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)