इस होली से अगली होली तक, पोर्टफोलियो में मुनाफे का रंग भर देंगे ये 2 शेयर, 30-40% रिटर्न देने का रखते हैं दमखम
मार्केट एक्सपर्ट ने इस होली से लेकर अगली होली तक, एक साल के नजरिये से 2 मिडकैप शेयरों में खरीदारी की राय दी है। हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल और सिजीन इंट ...और पढ़ें

एक्सपर्ट ने दी होली पर एक साल के नजरिये से 2 शेयरों में निवेश की सलाह
नई दिल्ली। त्योहारों और शुभ पर्व के दौरान निवेश करना अच्छा माना जाता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इस होली के मौके पर 2 खास शेयरों में निवेश का श्रीगणेश कर सकते हैं। दरअसल, मार्केट एक्सपर्ट ने टेक्निकल और फंडामेंटल एनालिसिस के बाद इन शेयरों में खरीदारी की राय दी है। मार्केट एक्सपर्ट अभिषेक भट्ट ने कहा कि बाजार में अभी शोर बहुत है- कभी ग्लोबल टेंशन, कभी क्रूड में तेजी, कभी FIIs की बिकवाली। लेकिन असली पैसा शोर में नहीं, स्ट्रक्चर में बनता है। ऐसे में टेक्निकल चार्ट के बेसिस पर 2 मिडकैप शेयर (Midcap Shares) इस होली से अगली होली तक दम दिखा सकते हैं।
होली 2026 से होली 2027 तक: पोर्टफोलियो में रंग भर देंगे ये शेयर
1. हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल (CMP ₹457)
केमिकल कंपनी हिमाद्री अभी चार्ट पर मिड-टर्म बेस फॉर्मेशन में दिख रहा है। ₹445–450 का ज़ोन स्ट्रक्चरल सपोर्ट है। अगर स्टॉक इस लेवल के ऊपर टिकता है और ₹480–500 के रेजिस्टेंस को वॉल्यूम के साथ पार करता है, तो 12 महीनों में ₹600–650 का मूव संभव है।
RSI मिड-ज़ोन में है, जो बताता है कि स्टॉक में ओवरहीटिंग नहीं है और अपसाइड की गुंजाइश बनी है। चार्ट पर लॉन्ग टर्म हायर-लो स्ट्रक्चर बरकरार रहा तो यह केमिकल थीम में आउटपरफॉर्मर बन सकता है।
1 साल के नजरिये से टारगेट: ₹600–650
सपोर्ट लेवल: ₹420 के नीचे स्ट्रक्चरल कमजोरी
2. Syngene International (CMP ₹412)
सिजीन इंटरनेशनल के शेयर ₹400 के आसपास मजबूत लॉन्ग टर्म सपोर्ट पर कंसॉलिडेट कर रहा है। अगर ₹450–470 के ऊपर सस्टेन्ड ब्रेकआउट मिलता है, तो 12 महीने में ₹550–600 की रिकवरी रैली संभव है।
RSI लो-ज़ोन से रिवर्सल संकेत दे सकता है, जो मिड-टर्म अपसाइड के लिए अच्छा आधार बनेगा। फार्मा आउटसोर्सिंग और रिसर्च थीम लंबी अवधि में सपोर्ट फैक्टर रह सकती है।
1 साल के नजरिये से टारगेट: ₹550–600
अहम सपोर्ट: ₹380 के नीचे दबाव बढ़ सकता है
अगर ट्रेंड कन्फर्मेशन मिलता है, तो दोनों स्टॉक्स 12 महीनों में 30–40% अपसाइड दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- 26% तक मुनाफे का धांसू मौका! ब्रोकरेज फर्म ने चुने ये 5 दमदार स्टॉक्स, दांव लगाने से पहले चेक करें टार्गेट प्राइस
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।