सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Share Market Closed: ग्लोबल बाजार में हाहाकार, भारतीय शेयर मार्केट में भारी उछाल; Nifty पहुंचा 24300 के पार

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 04:00 PM (IST)

    Share Market Rise: वैश्विक बाजारों में गिरावट के बावजूद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई, निफ्टी 24,300 के पार पहुंच गया। आईटी और ...और पढ़ें

    वैश्विक गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में जोरदार तेजी।

    वैश्विक गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में जोरदार तेजी।

    HighLights

    1. वैश्विक गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में जोरदार तेजी।

    2. निफ्टी 24,300 और सेंसेक्स 78,200 के उच्चतम स्तर पर।

    3. आईटी, बैंकिंग शेयरों और तिमाही नतीजों ने बाजार को बढ़ाया।

    नई दिल्ली। Share Market Rally: शुक्रवार 17 जुलाई को एक तरह वैश्विक बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। आज निफ्टी फिफ्टी 24,127.60 के स्तर पर खुला और सेंसेक्स 77,370.77 के स्तर पर खुला।

    निफ्टी आज 24,367.30 के उच्चतम स्तर तक गया और सेंसेक्स 78,282.55 के उच्चतम स्तर (Share Market Rises) तक गया। ये उच्चतम स्तर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक के हैं। भारतीय शेयर बाजार में इस तेजी के पीछे का कारण तिमाही नतीजे हैं।

    मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स 964.58 अंक या 1.25 प्रतिशत बढ़कर 78,151.45 पर और निफ्टी 261.55 अंक या 1.09 प्रतिशत बढ़कर 24,334.30 पर बंद हुआ। लगभग 1632 शेयरों में बढ़त हुई, 2419 शेयरों में गिरावट आई और 175 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, TCS, जियो फाइनेंशियल और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल थे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में हिंडाल्को, डॉ. रेड्डीज लैब्स, विप्रो, सन फार्मा और मैक्स हेल्थकेयर शामिल थे।

    सेमीकंडक्टर शेयरों में बिकवाली जारी रहने से जापान का निक्केई 5% से अधिक गिर गया, जबकि ताइवान का Weighted Index 6% गिर गया।

    ईरान-अमेरिका संघर्ष बढ़ने के बाद कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। हांगकांग के हैंग सेंग और चीन के शंघाई कंपोजिट में 2% से अधिक की गिरावट आई।

    शुक्रवार को यूरोपीय बाजार में भी गिरावट देखने को मिली। हफ्ते भर की बढ़त खत्म हो गई, क्योंकि टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट जारी रही। इसकी वजह इस सेक्टर के शेयरों की बहुत ज्यादा वैल्यूएशन को लेकर चिंता थी।

    भारतीय शेयर बाजार में क्यों आई तेजी?

    IT और बैंकिंग शेयरों में तेजी: आज भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी की मुख्य वजह IT सेक्टर में उछाल और बैंकिंग शेयरों में तेजी रही। दोनों ही इंडेक्स ने ग्लोबल बाजारों में आई गिरावट के बावजूद मजबूती दिखाई। खासकर प्राइवेट बैंक के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई।

    खबरें और भी

    Nift Pvt Bank

    निफ्टी फिफ्टी के टॉप गेनरों में टेक महिंद्रा लिमिटेड, टीसीएस, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड शामिल है।

    सेक्टर के हिसाब से देखें तो Nifty Private Bank सबसे ज़्यादा बढ़त (2%) के साथ आगे रहा, इसके बाद Nifty Bank में 1.6% की तेज़ी आई। Nifty IT में 1.7% की बढ़त हुई।

    अन्य बढ़त वाले सेक्टर में Nifty Auto और Nifty Realty में 1.3% की तेजी आई, जबकि Nifty Oil & Gas में 1% और Nifty FMCG में 0.7% की बढ़त हुई।

    दूसरी ओर, Nifty Pharma में 1.4% और Metal में 0.4% की गिरावट आई।

    Nifty Midcap इंडेक्स में 0.4% और Smallcap इंडेक्स में 0.2% की गिरावट दर्ज की गई।

    टेक महिंद्रा में करीब +4.59% की तेजी देखी गई। वहीं, TCS भी 3 फीसदी की तेजी रही। Jio Financial Services Ltd के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई।

    Nifty top gainer

    रुपया में मजबूती: शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96.28 पर बंद हुआ, जबकि पिछली बार यह 96.35 पर बंद हुआ था। 

    क्या बोले एक्सपर्ट

    जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड, विनोद नायर ने कहा- "मार्केट की चाल में बदलाव दिख रहा है, जिसमें IT और बैंकिंग सेक्टर की अगुवाई में लार्ज-कैप शेयरों की ओर ज़बरदस्त रुझान है। बिजनेस अपडेट्स और Q1 की कमाई की उम्मीदों को लेकर सकारात्मक माहौल से इसे बढ़ावा मिल रहा है। यह ट्रेंड मुख्य रूप से घरेलू इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स की वजह से दिख रहा है। साथ ही, H2FY27 में घरेलू मांग अच्छी रहने की उम्मीद में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी खरीदारी का रुझान दिख रहा है। भारत के लिए कुल मिलाकर बेहतर होते आउटलुक के बीच, चुनिंदा प्रॉफ़िट बुकिंग और खरीदारी के साथ व्यापक मार्केट का रुख सकारात्मक बना हुआ है।"

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)