सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IT शेयरों ने उठाया शेयर बाजार, आज सेंसेक्स 382 अंक की तेजी के साथ हुआ बंद; उछाल के पीछे ये दिग्गज अरबपति बना वजह

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 04:46 PM (IST)

    भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को आईटी शेयरों में जोरदार तेजी के कारण बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 382 अंक और निफ्टी 100 अंक से अधिक उछला, जिसमें इस अरबपत ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

     भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र मेंतेजी के साथ बंद हुआ।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों में बड़ी रैली के कारण तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 382.50 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,649.84 और निफ्टी 100.95 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,483.55 पर था।

    बाजार की तेजी का नेतृत्व आईटी शेयरों ने किया। इस दौरान निफ्टी आईटी में 4.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचकांकों में टॉप गेनर था। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.30 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.76 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.75 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.74 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 0.72 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुआ।

    दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा 0.86 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.68 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 0.59 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ लाल निशान में था।

    सेंसेक्स पैक में टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा औप टाइटन टॉप गेनर्स थे। वहीं, आईटीसी, एशियन पेंट्स, इटरनल, ट्रेंट, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, इंडिगो, एचयूएल, बीईएल और कोटक महिंद्रा बैंक भी हरे निशान में बंद हुए।

    दूसरी तरफ, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे।

    लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 114.05 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 60,942.00 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 72.50 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,052.30 पर था।

    खबरें और भी

    बाजार में तेजी की वजह एनवीडिया के संस्थापक जेन्सेन हुआंग के बयान को माना जा रहा है।

    सोमवार को हुए जीटीसी ताइपे 2026 इवेंट में हुआंग ने कहा था कि एआई के आने से सॉफ्टवेयर कंपनियों की जरूरत समाप्त नहीं हो जाएगी। बल्कि एआई के चलते इन कंपनियों को अपनी नियुक्तियों को बढ़ाना होगा।

    हुआंग की इस बयान से वह डिबेट समाप्त हो गई है, जिसमें कहा जा रहा है कि एआई के आने से सॉफ्टवेयर कंपनियों का काम समाप्त हो जाएगा। इससे निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ, जिससे आईटी शेयरों में खरीदारी देखी गई।

    आज के शेयर बाजार की तेजी पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

    बाजार शुरुआती नुकसान से उबरकर सकारात्मक बंद हुआ, जिसमें आईटी सेक्टर की मजबूत बढ़त मुख्य रूप से रही। लार्ज-कैप शेयरों में लगातार खरीदारी जारी रही, जो दर्शाती है कि निवेशकों को मौजूदा वैल्यूएशन्स पर आराम है।

    निफ्टी 50 अपने लॉन्ग-टर्म औसत के करीब कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रॉडर मार्केट में वैल्यूएशन्स अपेक्षाकृत महंगे बने हुए हैं।मध्य पूर्व में युद्धविराम में हो रही देरी के बावजूद, वैश्विक सेंटिमेंट स्थिर रहा, जिससे रिस्क ऐपेटाइट की मजबूती झलकती है। कमाई का मौसम लगभग समाप्त होने के साथ, निवेशकों का फोकस अब प्रमुख मैक्रो कारकों पर शिफ्ट हो गया है, जिसमें मॉनसून की प्रगति, मुद्रास्फीति के रुझान, आरबीआई की नीति और लिक्विडिटी की स्थिति शामिल हैं।मॉनसून इस सप्ताह दक्षिणी भारत के इलाकों में आगे बढ़ने की उम्मीद है, जो अल्पकालिक सेंटिमेंट को सपोर्ट देगा। हालांकि कुल वर्षा लॉन्ग पीरियड एवरेज से कम रहने का अनुमान है और एल नीनो के उभरते जोखिम पर नजर रखने की जरूरत है, फिर भी जलाशयों का स्तर 10 वर्षीय औसत से काफी ऊपर है, जो संभावित कमी के खिलाफ अच्छा बफर उपलब्ध कराता है।

    -विनोद नायर, हेड ऑफ रिसर्च, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स

     यह भी पढ़ें- 172 रुपये से ₹260 तक पहुंचने वाला है ये शेयर, इस बेकरी शेयर पर बुलिश हुए एक्सपर्ट्स, 51% मुनाफे का मौका!

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)