सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घाटे में IndiGo फिर भी उछले शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट प्राइस; समझें क्यों दी खरीदी की सलाह?

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 05:08 PM (IST)

    इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) के शेयरों में 1 जून को जबरदस्त तेजी देखी गई, भले ही कंपनी को FY26 की चौथी तिमाही में घाटा हुआ हो। ब्रोकरेज फर्मों ने 'BUY' र ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    इंडिगो के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

    HighLights

    1. चौथी तिमाही में घाटे के बावजूद 1 जून को इंडिगो के शेयर उछले।

    2. ब्रोकरेज फर्मों ने 'BUY' रेटिंग के साथ टारगेट बढ़ाए।

    3. मोतीलाल ओसवाल ने ₹5,600 का सबसे बड़ा टारगेट प्राइस दिया।

    नई दिल्ली। देश की दिग्गज एयरलाइन कंपनी इंटरग्लोब एविशन (IndiGo Share Price) के शेयरों में 1 जून को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। हैरान करने वाली बात है कि FY26 की चौथी तिमाही में घाटे उठाने के बावजूद, ब्रोकरेज फर्म्स का रुझान इंडिगो के शेयरों पर काफी हद तक सकारात्मक बना रहा। ज्यादातर एनालिस्ट का कहना है कि विदेशी मुद्रा में हुए नुकसान, जियो-पॉलिटिल टेंशन और अस्थायी ऑपरेशनल चैलेंजेस से कंपनी को परेशानी हुई है, जो अस्थाई है।

    सोमवार, 1 जून को इंडिगो के शेयर 4525 रुपये पर खुले और इंट्रा डे में 5 फीसदी उछलकर 4633 रुपये तक चले गए। हालांकि, क्लोजिंग एक प्रतिशत की तेजी के साथ 4453 रुपये पर हुई।

    Indigo पर ब्रोकरेज के बड़े टारगेट

    ब्रोकरेज फर्म्स ने इंडिगो के शेयरों में शुक्रवार की क्लोजिंग के मुकाबले 15-27 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना जताई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने सबसे बड़ा 5,600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, आनंद राठी रिसर्च ने इंडिगो के शेयरों पर 5550 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।  जेफरीज, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, गोल्डमैन सैक्स और बैंक ऑफ अमेरिका ने भी शेयर पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है।

    ग्लोबल ब्रोकरेज की क्या राय?

    जेफ़रीज़ ने इंडिगो पर अपनी बाय रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस को घटाकर 5,380 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने जनवरी-मार्च तिमाही को कमजोर बताया, लेकिन कहा कि यह मोटे तौर पर उम्मीदों के अनुरूप रही है। जेफ़रीज़ का मानना है कि इंडिगो का ध्यान धीरे-धीरे आक्रामक क्षमता विस्तार से हटकर लाभप्रदता की ओर बढ़ रहा है, हालांकि निकट भविष्य में उद्योग की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं।

    गोल्डमैन सेस ने 5,200 रुपये प्रति शेयर टारगेट प्राइस के साथ 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि बेहतर लागत प्रबंधन और राजस्व में मामूली वृद्धि के कारण एयरलाइन का तिमाही घाटा उम्मीद से कम रहा।

    बैंक ऑफ अमेरिका ने इंडिगो के शेयरों पर BUY रेटिंग देते हुए 5,100 रुपये के टारगेट प्राइस को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि ईरान से संबंधित व्यवधानों के प्रभाव के बावजूद मार्च तिमाही के नतीजे काफी हद तक उम्मीदों के अनुरूप रहे। फर्म ने आगे कहा कि जून तिमाही के लिए इंडिगो के राजस्व अनुमान से उम्मीद से बेहतर लागत वसूली का संकेत मिलता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -  Inox Wind Share: बुरी तरह टूटा 90 रुपये वाला शेयर, महीनों से जारी गिरावट का दौर; एक्सपर्ट ने दिया नया टारगेट

    कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी इंडिगो के शेयरों पर 5,400 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि बाजार मूल्य के अनुपात में भारी विदेशी मुद्रा हानि के बावजूद रिपोर्ट किया गया घाटा उम्मीद से कम रहा।