Inox Wind Share: बुरी तरह टूटा 90 रुपये वाला शेयर, महीनों से जारी गिरावट का दौर; एक्सपर्ट ने दिया नया टारगेट
Inox Wind के शेयर 1 जून को Q4 FY26 के कमजोर नतीजों के बाद 8% तक गिर गए। एक्सपर्ट ने ₹86 का सपोर्ट टूटने के बाद ₹70 का नया टारगेट देते हुए बिकवाली की स ...और पढ़ें

HighLights
Inox Wind के शेयर 1 जून को 8% तक टूटे।
Q4 FY26 के कमजोर नतीजों के कारण गिरावट।
एक्सपर्ट ने दी बिकवाली करने की राय।
नई दिल्ली। पावर सेक्टर की कंपनी आईनॉक्स विंड (Inox Wind Share Price) के शेयरों में 1 जून को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। 90 रुपये वाला यह शेयर शुरुआती कारोबार में 8 फीसदी तक टूट गया। आईनॉक्स विंड के शेयर 93 रुपये के क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 89.48 रुपये पर खुले और 85.61 रुपये का निचला स्तर छू लिया। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट, FY26 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद आई है।
दरअसल, कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए 105.68 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 190 करोड़ रुपये के मुकाबले सालाना आधार पर 45% कम है। यह शेयर पिछले 2 सालों से लगातार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मार्केट एक्सपर्ट इस काउंटर पर लगातार बिकवाली की सलाह देते आए हैं।
Inox Wind पर बिकवाली की राय
जागरण बिजनेस के साथ एक शो में एक्सिस सिक्योरिटीज के हेड ऑफ रिसर्च, राजेश पालविया ने आईनॉक्स विंड के शेयरों पर बिकवाली की राय दी है।
उन्होंने कहा कि शेयर टेक्निकली काफी कमजोर स्थिति में है। इस शेयर में रिकवरी आने में अभी समय लगेगा, इसलिए किसी भी उछाल (Bounce) पर इससे बाहर निकलने (Exit) की सलाह है।
सप्लाई जोन: ₹105 से ₹110 का दायरा एक बड़ा रेजिस्टेंस है। शेयर जब भी इस स्तर के करीब पहुंचे, तो बेचकर निकल जाना बेहतर है।
सपोर्ट लेवल : नीचे की तरफ शेयर के लिए ₹86 एक बहुत ही अहम सपोर्ट स्तर है, जो 1 जून को टूट चुका है इसलिए अब इस स्टॉक में ₹70 तक के लेवल देखने को मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कोविड वैक्सीन बनाने वाली 59 साल पुरानी कंपनी का शेयर 19% उछला, अमेरिका में मिली इस दवा की मंजूरी से लगाई छलांग
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।