सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेयरों में गिरावट के बीच ITC ने दे दी जानकारी, इस दिन जारी होंगे तिमाही नतीजे; निवेशकों ने गड़ाई नजरें

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 09:42 PM (IST)

    ITC ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों की तारीख घोषित कर दी है, जिसकी बैठक 31 जुलाई 2026 को होगी। कंपनी के शेयरों में गिरावट के बीच निवेशक ...और पढ़ें

    ITC ने पहली तिमाही के नतीजे घोषित करने की तारीख बताई।

    ITC ने पहली तिमाही के नतीजे घोषित करने की तारीख बताई।

    HighLights

    1. आईटीसी ने पहली तिमाही के नतीजे घोषित करने की तारीख बताई।

    2. कंपनी के बोर्ड की बैठक 31 जुलाई 2026 को होगी।

    3. शेयरों में गिरावट के बीच निवेशकों की नजर नतीजों पर।

    नई दिल्ली। देश की दिग्गज एफएमसीजी (FMCG) और सिगरेट निर्माता कंपनी ITC लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) के नतीजों की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ITC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 31 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी।

    आईटीसी के शेयरों में पिछले 2 साल से गिरावट का दौर जारी है। अब निवेशकों की नजर कंपनी के नतीजों पर रहेगी। नतीजों के दिन आईटीसी के शेयरों (ITC Share Price) में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।

    नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

    इस बैठक में मुख्य रूप से 30 जून, 2026 को समाप्त हुई तिमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन (Standalone) और समेकित (Consolidated) वित्तीय परिणामों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी। शेयर बाजार के निवेशकों और विश्लेषकों की नजर इस बैठक पर टिकी है, क्योंकि इसी दिन कंपनी के विभिन्न बिजनेस सेगमेंट्स के प्रदर्शन का खुलासा होगा।

    सेगमेंट-वार प्रदर्शन की मिलेगी जानकारी

    बोर्ड मीटिंग के दौरान न केवल कुल मुनाफे और आय पर चर्चा होगी, बल्कि कंपनी अपने अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट्स जैसे एफएमसीजी (FMCG), पेपरबोर्ड्स और पैकेजिंग, एग्री-बिजनेस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) के राजस्व, परिणाम, संपत्ति और देनदारियों का विवरण भी पेश करेगी।

    खबरें और भी

    कैसा है ITC के शेयरों का हाल?

    ITC के शेयर शुक्रवार को 0.48% बढ़कर 281 रुपये के स्तर पर बंद हुए। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 15.82% तक गिर चुके हैं। वहीं, इस साल अब तक ITC के शेयर 22.91% गिर चुके हैं। बात करें एक साल की तो पिछले एक साल में ITC का शेयर 33.84% गिर चुका है।

    यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के हाथों में जाते ही 83 साल पुराने भारतीय बैंक का मुनाफा 27% उछला, NII 1600 करोड़ रुपये के पार

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)