सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio IPO News: मुकेश अंबानी की जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर को खुलेगा आईपीओ; पढ़ें पूरी डिटेल

Published: Wed, 14 Oct 2026 06:50 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 14 Oct 2026 07:24 PM (GMT+05:30)

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल कर दिया है। निवेशकों के ...और पढ़ें

जियो प्लेटफॉर्म्स ने आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया।

जियो प्लेटफॉर्म्स ने आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया।

HighLights

  1. जियो प्लेटफॉर्म्स ने आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया।

  2. निवेशकों के लिए जियो का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा।

  3. मुकेश अंबानी समर्थित जियो आईपीओ की पूरी जानकारी अब उपलब्ध है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Jio IPO News: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के सपोर्ट वाले जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का इंतजार खत्म हो चुका है। कंपनी ने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल कर दिया है। 

RHP में दी गई जानकारी के मुताबिक, IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर इन्वेस्टर की बोली लगाने की तारीख 19 अक्टूबर तय की गई है। 

RHP फाइल करना पब्लिक ऑफरिंग की प्रक्रिया में एक और कदम है। इश्यू की अन्य जानकारी, जैसे कि इसका प्राइस बैंड और दूसरी शर्तें, प्रॉस्पेक्टस में दी गई हैं।

23 अक्टूबर तक खुला रहेगा JIO का IPO

RHP के अनुसार, एंकर इन्वेस्टर की बोली के लिए 19 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। IPO तीन दिनों के लिए खुला रहेगा - 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक और एंकर इन्वेस्टर की बोली इश्यू खुलने से दो दिन पहले होगी।

15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे आकाश अंबानी जियो के आईपीओ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कॉन्फ्रेंस में जियो आईपीओ से जुड़े सवालों का जवाब भी देंगे।

रिलायंस के शेयर धारकों के लिए रिजर्व हैं इतने शेयर

IPO में योग्य कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर और योग्य रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व किए जाएंगे, जिससे कुल रिजर्वेशन 3,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।

योग्य रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयरधारक वे व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) हैं जिनके पास RHP फाइल करने की तारीख यानी 14 अक्टूबर को मूल कंपनी के पब्लिक इक्विटी शेयर थे, बशर्ते वे लागू पात्रता मानदंडों और रेगुलेटरी प्रतिबंधों को पूरा करते हों।

Jio IPO में 27 करोड़ शेयरों का नया इश्यू शामिल होगा

Jio Platforms द्वारा पहले फाइल किए गए ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, इस IPO में 27 करोड़ तक इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है, जिनमें से हर एक की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

Reliance Industries ने 19 जून, 2026 को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल करने की जानकारी दी थी। बाद में, 28 अगस्त को कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट पर अपना ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Power पर गिरी गाज, 2026 करोड़ रुपये के शेयर और 6.16 करोड़ का बैंक बैलेंस भी जब्त