दौड़ लगाने वाला है रिलायंस का शेयर! जोरदार कमाई करा सकती है अंबानी की कंपनी; चेक करें टार्गेट
JPMorgan ने Reliance Industries के शेयर पर अपनी 'Overweight' रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,660 का टार्गेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म रिफाइनिंग, पेट्रोक ...और पढ़ें

रिलायंस का शेयर कराएगा कमाई

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। शेयर बाजार की दिग्गज कंपनी Reliance Industries का शेयर मंगलवार 2 जून को हल्की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है। करीब ढाई बजे ये BSE पर 2.30 रुपये या 0.17 फीसदी की मजबूती के साथ 1,322.60 रुपये पर है। इस बीच ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने इस शेयर पर अपना बुलिश रुख दोहराया है। इसके लिए ब्रोकरेज फर्म ने रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल मार्केट की अनुकूल स्थितियों, कमजोर रुपये और कंपनी के नए ऊर्जा कारोबार से मिलने वाले आगामी पॉजिटिव संकेतों का हवाला दिया है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट।
रिलायंस के शेयर का टार्गेट
ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने Reliance Industries पर अपनी 'Overweight' रेटिंग बरकरार रखी है और टार्गेट प्राइस ₹1,660 प्रति शेयर है। यह सोमवार के क्लोजिंग प्राइस से लगभग 25% की संभावित बढ़त का संकेत देता है।
कमजोर रुपया रिलायंस के लिए फायदेमंद
ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल स्प्रेड्स में लगातार मजबूती से फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है, जबकि कमजोर रुपया कमाई को और बढ़ावा दे सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा कि Reliance का वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक बना हुआ है, खासकर तब जब उसके नए एनर्जी वेंचर्स शुरू होने के करीब पहुँच रहे हैं।
रिलायंस की ताजा सालाना रिपोर्ट के अपने एनालिसिस में, ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि FY26 में कुल पूंजीगत खर्च (capex) साल-दर-साल 10% बढ़कर ₹1.4 लाख करोड़ हो गया। हालांकि, कैश फ्लो स्टेटमेंट में दिखाया गया capex 11% घटकर ₹1.2 लाख करोड़ रह गया।
JPMorgan ने इसकी वजह पेमेंट के समय में अंतर और पूंजीकृत विदेशी मुद्रा विनिमय घाटे (Capitalized Foreign Exchange Losses) के असर को बताया। रिपोर्ट में अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट में खर्च की प्राथमिकताओं में बदलाव भी देखने को मिला।
खबरें और भी
अधिकतर एनालिस्ट्स हैं रिलायंस पर पॉजिटिव
ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) सेगमेंट में कंपनी का कैपिटल खर्च FY26 के दौरान बढ़कर ₹32,400 करोड़ हो गया, जबकि रिटेल capex में काफी गिरावट आई और यह ₹21,100 करोड़ रह गया। निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा अन-एलोकेटेड सेगमेंट को दिया गया, जहाँ खर्च पिछले साल के ₹31,200 करोड़ से बढ़कर ₹55,900 करोड़ हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्टॉक को लेकर एनालिस्टों का नजरिया काफी पॉजिटिव बना हुआ है। Reliance Industries पर नजर रखने वाले 33 एनालिस्ट्स में से 32 ने इसके लिए 'Buy' की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें - Vedanta Demerger के बाद 4 कंपनियों की लिस्टिंग से पहले अनिल अग्रवाल पर ED ने कसा शिकंजा, विदेशी करेंसी के मामले में मारा छापा
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।