LIC Share Price: 1:1 बोनस शेयर के एलान से भागे एलआईसी के शेयर, पहुंचे 830 के पार, एक्सपर्ट ने दिया अगला टारगेट?
एलआईसी द्वारा 1:1 बोनस शेयरों की घोषणा के बाद, 15 अप्रैल को इसके शेयर 3% से अधिक उछलकर 837 रुपये तक पहुंच गए। आनंद राठी के जिगर एस पटेल ने 845 और 860 ...और पढ़ें

एलआईसी के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार।
नई दिल्ली। बोनस शेयरों (LIC Bonus Issue) के एलान के बाद एलआईसी के स्टॉक्स (LIC Share Price) में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है और यह शेयर 15 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने शेयरों की लिस्टिंग के बाद पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इस सरकारी बीमा कंपनी ने 1:1 के रेशियो में बोनस इश्यू देने का एलान किया है।
एलआईसी के शेयर सुबह 830 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 837 रुपये तक चले गए। शेयरों में जारी इस तेजी पर आनंद राठी इन्वेस्टमेंट फर्म के टेक्निकल एक्सपर्ट जिगर एस पटेल ने अहम टारगेट लेवल दिए हैं।
LIC Share पर टारगेट प्राइस
जिगर एस पटेल ने कहा कि एलआईसी के शेयर फिलहाल, 833 रुपये के आसपास कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक के लिए सबसे अहम रेजिस्टेंस 845 रुपये होगा और अगर यह लेवल टूटता है तो 860 रुपये के स्तर देखने को मिल सकते हैं। वहीं, नीचे की ओर एलआईसी के शेयरों के लिए 800 रुपये का लेवल अहम सपोर्ट होगा। ऐसे में अगर एलआईसी के शेयर 820 रुपये के स्तर पर आएं तो इनमें नई खरीदारी की जा सकती है।
एलआईसी ने 13 अप्रैल को 6,325 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाकर 1:1 अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि एलआईसी के मौजूदा शेयरधारकों को हर इक्विटी शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा, जिससे बकाया शेयरों की संख्या दोगुनी हो जाएगी।
बता दे किं पिछले एक साल में LIC के शेयरों ने लगभग 6 प्रतिशत रिटर्न दिया है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 में लगभग 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। फिलहाल, इस सरकारी बीमा कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 5.25 लाख करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें- Adani Green Energy Share Price: अदाणी की इस कंपनी ने रचा इतिहास, मिली देश की सर्वोच्च रेटिंग
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।