सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sensex की मंथली एक्सपायरी पर बढ़त के साथ खुले बाजार, डिफेंस शेयरों में खरीदारी; ऑटो सेक्टर में बिकवाली हावी

Updated: Thu, 27 Aug 2026 09:39 AM (IST)

27 अगस्त को शेयर बाजार पॉजिटिव नोट पर खुले और कारोबार कर रहे हैं।डिफेंस, एनर्जी और ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिल रही है, जबकि ऑटो शेयरों में बिकवाली हावी है।

सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी आज

सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी आज

HighLights

  1. 27 अगस्त को बाजार बढ़त के साथ खुले।

  2. डिफेंस, एनर्जी शेयरों में खरीदारी, ऑटो सेक्टर में बिकवाली।

  3. कच्चा तेल 87 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा।

नई दिल्ली। शेयर बाजार की शुरुआत आज पॉजिटिव नोट पर हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स 70 प्वाइंट की तेजी के साथ 24277 के लेवल पर खुला जबकि बैंक निफ्टी 300 अंकों की बढ़त के साथ 57985 पर ओपन हुआ। आज के कारोबारी सत्र में डिफेंस, एनर्जी, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और अन्य सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। सिर्फ एकमात्र ऑटो शेयरों में बिकवाली हावी है।

मार्केट के लिए राहत की बात है कि कच्चे तेल की कीमतें 87 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही हैं। ईरान ने कहा है कि तेहरान और ओमान के बीच होर्मुज के पानी में अपने-अपने हिस्से और इस रणनीतिक जलमार्ग से होने वाली कमाई के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। डाऊ फ्यूचर्स 180 प्वाइंट्स की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एशियन पीयर्स की बात करें तो नेक्कई में हल्की तेजी है जबकि हेंगसेंग 130 अंकों की गिरावट दिखा रहा है।

Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 28:21 है यानी 28 शेयरों में खरीदारी और 21 में बिकवाली हावी है। इंडेक्स के टॉप गेनर में बजाज फाइनेंस, अदाणी एंटरप्राइजेज, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं। वहीं, टॉप लूजर में एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस, एचसीएल टेक, एम एंड एम और हिंडाल्को हैं।

खबरों वाले शेयर

आज के कारोबारी सत्र में खबरों के लिहाज से फिजिक्स वाला, वेदांता लिमिटेड, जुनिपर ग्रीन एनर्जी, ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी, फोसेको इंडिया, फिनो पेमेंट्स बैंक, IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें - अनिल अग्रवाल की Vedanta पर बड़ी खबर! हिस्सेदारी बिक्री की रिपोर्ट्स दी सफाई; बताया क्या है प्लान

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)