कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में हाहाकार, Nifty 23800 के पास पहुंचा; आईटी और ऑटो शेयरों में हावी बिकवाली
कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले हैं।

2 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार
HighLights
भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट।
निफ्टी 1% गिरा, बैंक निफ्टी 500 अंक तक टूटा।
आईटी, ऑटो, रियल्टी सेक्टर के शेयर 2% तक लुढ़के।
नई दिल्ली। कच्चे तेल में तेजी और ग्लोबल बाजारों में भारी बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले हैं और निफ्टी में एक फीसदी की गिरावट आ गई है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 23800 के पास कारोबार कर रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी 500 प्वाइंट टूटकर 56823 के स्तर तक चला गया है। आज के कारोबारी सत्र में आईटी, ऑटो, रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिल रहा है और तीनों सेक्टोरल इंडेक्स 2 फीसदी तक टूट गए हैं।
ब्रेंट क्रूड की कीमतें 96 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते एशियाई बाजारों में जबरदस्त बिकवाली हावी है। नेक्कई 1900 अंकों तक टूट गया है जबकि हेंगसेंग में 340 प्वाइंट की कमजोरी देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी मार्केट भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। हालांकि, अब डाऊ फ्यूचर्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 4:46 है यानी सिर्फ 4 शेयरों में खरीदारी है तो 46 शेयरों में बिकवाली हावी है। इंडेक्स के टॉप गेनर में कोल इंडिया, ओएनजीसी, सन फार्मा और अदाणी पोर्ट्स शामिल हैं, जबकि लूजर में आइशर मोटर्स, इंडिगो, बजाज ऑटो, श्रीराम फाइनेंस और इटरनल हैं।
खबरों वाले शेयर
खबरों के लिहाज से आज के कारोबारी सत्र में हीरो मोटोकॉर्प, NMDC, आशियाना हाउसिंग, वेल्सपन कॉर्प, सिकल लॉजिस्टिक्स, ARSS इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, ग्लैंड फार्मा, विप्रो, EPL, सिम्बायोटेक फार्मालैब, अन्नू प्रोजेक्ट्स और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।
Adani Green Energy: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Adani Green Energy की सब्सिडियरी ने गुजरात के खावड़ा में 139 MW का सोलर प्रोजेक्ट चालू कर दिया है। इसके बाद कंपनी की कुल ऑपरेशनल रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी बढ़कर 20,280.8 MW हो गई है।
Reliance Industries: कंपनी की सब्सिडियरी RCPL ने आइसक्रीम बाजार में एंट्री कर ली है। कंपनी ने 'Bombay Creamery' नाम से नया ब्रांड लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹10 रखी गई है। आइसक्रीम को रियल डेयरी क्रीम से तैयार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - ITC ने कर डाली बड़ी डील, ₹155 करोड़ लगाकर खरीद ली पूरी होटल कंपनी; 1 सितंबर से अधिग्रहण लागू
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
