सर्च करे
Home

Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Opening Bell: भारी गिरावट के साथ खुले Nifty-Sensex, आईटी शेयरों में फिर से जोरदार तेजी

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 09:17 AM (IST)

    2 जून को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही, निफ्टी और सेंसेक्स दोनों गिरावट के साथ खुले। निफ्टी50 में 153 अंकों और सेंसेक्स में 322 अंकों की गिराव ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

    2. निफ्टी 153 अंक, सेंसेक्स 322 अंक गिरा।

    3. निफ्टी50 के 45 शेयरों में बिकवाली हावी।

    नई दिल्ली। 2 जून को फिर से भारतीय शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। निफ्टी और सेंसेक्स गिरावट के साथ खुले हैं। बेंचमार्क इंडेक्स Nifty50 153 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 23229 के स्तर पर खुला, जबकि सेंसेक्स 322 अंक टूटकर 73945 पर ओपन हुआ है। निफ्टी50 के 41 शेयरों में बिकवाली हावी है जबकि 9 शेयरों ने बढ़त दिखाई है।

    बढ़त दिखाने वाले इन 5 शेयरों में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और विप्रो के स्टॉक शामिल हैं, जो शुरुआती कारोबार में साढ़े 3 फीसदी तक चढ़ गए हैं। 

    Screenshot 2026-06-02 092453

    निफ्टी के टॉप लूजर शेयर

    निफ्टी50 के टॉप लूजर शेयरों में बजाज फाइनेंस, इटरनल, अपोलो हॉस्पिटल, बजाज फिनसर्व और मैक्स हेल्थकेयर हैं, जो ढाई फीसदी तक गिर गए हैं। आईटी और मेटल इंडेक्स को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.14 फीसदी तक चढ़ गया है जबकि मेटल इंडेक्स हल्की मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है।

    मेटल इंडेक्स में NMDC बना स्टार

    निफ्टी मेटल इंडेक्स में एनएमडीसी के शेयर लगातार बड़ी तेजी दिखा रहे हैं, 1 जून को भी यह शेयर 5 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था और आज 2.40 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, हिंद कॉपर, वेदांता, नाल्को, सेल, हिंडाल्को में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

    ये भी पढ़ें - घाटे में IndiGo फिर भी उछले शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाए टारगेट प्राइस; समझें क्यों दी खरीदी की सलाह?

    उधर, NHPC के शेयर 3.50 फीसदी तक गिर गए हैं, क्योंकि सरकार एनएचपीसी में ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के माध्यम से 6 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी, जिसमें 3 प्रतिशत का ग्रीनशू विकल्प भी शामिल है। न्यूनतम मूल्य 71 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। ओएफएस गैर-खुदरा निवेशकों के लिए 2 जून से और खुदरा निवेशकों के लिए 3 जून से खुलेगा।

    खबरें और भी

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)