आईटी शेयरों में तेजी का तूफान, TCS और विप्रो समेत इन स्टॉक्स में तेजी; बैंक निफ्टी में गिरावट
शेयर बाजार आज हरे निशान पर खुला, निफ्टी 24150 पर और बैंक निफ्टी 57472 पर कारोबार कर रहा है। आईटी ...और पढ़ें

HighLights
निफ्टी में तेजी और बैंक निफ्टी में गिरावट।
आईटी शेयरों में ढाई फीसदी से ज्यादा का उछाल।
टीसीएस, टेक महिंद्रा निफ्टी के टॉप गेनर रहे।
नई दिल्ली। शेयर बाजार की शुरुआत आज हरे निशान के साथ हुई है। निफ्टी 60 अंकों की तेजी के साथ 24150 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि बैंक निफ्टी में 35 प्वाइंट की गिरावट है और यह 57472 पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबारी सत्र में आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है और निफ्टी आईटी इंडेक्स ढाई फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। इसके अलावा, मीडिया, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में भी खरीदारी है।
डाऊ फ्यूचर्स और एशियाई बाजार भी आज हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतें गिरावट के साथ 88 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई हैं।
Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 24:24 है यानी 24 शेयरों में खरीदारी और 24 में बिकवाली हावी है। इंडेक्स के टॉप गेनर में टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस और विप्रो शामिल हैं। लूजर में इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, श्रीराम फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।
खबरों वाले शेयर
आज के कारोबारी सत्र में खबरों के लिहाज से लेन्सकार्ट सॉल्यूशंस, तेजस नेटवर्क्स, एनबीसीसी (इंडिया), टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग, विप्रो, अदाणी पावर, और आरपीपी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें - 'जल्द होगा फैसला', NSE IPO पर सेबी चीफ का बड़ा बयान, फाइनल स्टेज में मंजूरी प्रक्रिया
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
