NMDC Steel के शेयर में 15% की बंपर उछाल, FY26 में घाटे से मुनाफे में आई कंपनी; उत्पादन-बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड
NMDC Steel के शेयर में आज 15% से अधिक का उछाल देखा गया, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ऐतिहासिक वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। कंपनी घाटे से निकलकर ...और पढ़ें

घाटे से मुनाफे में आई एनएमडीसी स्टील

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। आपने NMDC के बारे में खूब सुना होगा, जो एक सरकारी और भारत में लौह अयस्क की सबसे बड़ा उत्पादक कंपनी है। मगर क्या आपने कभी NMDC Steel के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आज जान लीजिए। बता दें कि ये एक लिस्टिंग कंपनी है, जिसका शेयर BSE और NSE पर लिस्ट है। आज 1 जून को एनएमडीसी स्टील का शेयर 15 फीसदी से अधिक तक उछला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर BSE पर 6.37 रुपये या 14.3 फीसदी की तेजी के साथ 50.95 रुपये पर है।
क्यों उछला एनएमडीसी स्टील का शेयर?
NMDC Steel भारत की सबसे युवा इंटीग्रेटेड स्टील उत्पादकों में से एक है। इसने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने फाइनेंशियल रिजल्ट्स की घोषणा की है। NMDC Steel ने वित्त वर्ष 2025-26 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, जिसमें इसने घाटे से निकलकर लाभ कमाया और किसी वित्त वर्ष के दौरान अब तक का सबसे अधिक उत्पादन और बिक्री दर्ज की।
साथ ही, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में भी इसने अपना अब तक का सबसे शानदार तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया।
कितना रहा उत्पादन और बिक्री?
NMDC Steel ने FY26 के दौरान अपना अब तक का सबसे अधिक सालाना उत्पादन 23.25 लाख मीट्रिक टन और बिक्री 24.55 लाख मीट्रिक टन दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले क्रमशः 62% और 74% की बढ़ोतरी है। यह मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस बेहतर क्षमता उपयोग, बढ़ी हुई कार्यक्षमता और प्रमुख क्षेत्रों में कंपनी के उत्पादों की बढ़ती बाजार स्वीकार्यता को दिखाता है।
चौथी तिमाही (Q4) में कंपनी ने अपना अब तक का सबसे बेहतरीन तिमाही प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उत्पादन साल-दर-साल 45% बढ़कर 6.42 लाख मीट्रिक टन हो गया और बिक्री 40% बढ़कर 7.03 लाख मीट्रिक टन तक पहुँच गई।
फाइनेंशियल रिजल्ट्स कैसे रहे?
ऑपरेशनल गेन का असर कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर भी दिखा, जिसमें टर्नओवर साल-दर-साल 60% बढ़कर 13,642 करोड़ रुपये हो गया। यह जबरदस्त ग्रोथ और बेहतर क्षमता उपयोग को दिखाता है। सबसे अहम बात यह है कि FY26 में कंपनी के मुनाफे में पूरी तरह से बदलाव आया।
पिछले साल 2,373 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले, FY26 में टैक्स के बाद इसका मुनाफा 58.72 करोड़ रुपये रहा। साथ ही FY26 की Q4 में कंपनी 473 करोड़ रुपये के घाटे से निकलकर 391 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाने में सफल रही।
खबरें और भी
EBITDA में हुआ जोरदार सुधार
Q4 FY26 के लिए टर्नओवर साल-दर-साल 37% बढ़कर 3,879 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA पिछले साल की इसी तिमाही में 271.51 करोड़ रुपये के नेगेटिव EBITDA के मुकाबले 832.09 करोड़ रुपये रहा। FY26 की उपलब्धियाँ एनएमडीसी स्टील की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहीं।
ऑपरेशन्स के स्थिर रहने, मुनाफा हासिल होने और बाजार में मौजूदगी के लगातार बढ़ने के साथ, NMDC Steel इस रफ्तार को आगे बढ़ाने और आने वाले सालों में अपने स्टेकहोल्डर्स के लिए लॉन्ग टर्म वैल्यू बनाने के लिहाज से अच्छी स्थिति में है।
कब हुई थी शुरुआत?
NMDC Steel की स्थापना 2022 में की गयी थी। इसका औपचारिक गठन तब हुआ, जब NMDC Limited ने छत्तीसगढ़ में स्थित अपने 3 MTPA ग्रीनफील्ड नागरनार स्टील प्लांट को एक अलग इकाई के रूप में अलग कर दिया।
ये भी पढ़ें - शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद चमके ये 5 शेयर, 4 दिन में दिया 64% तक का बंपर रिटर्न; आपके पास है कोई?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।