GMP को पटखनी देते हुए लिस्टिंग के दिन चमका ये IPO, निवेशकों की हर शेयर पर हो गई इतनी तगड़ी कमाई
ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर NSE पर ₹186 और BSE पर ₹181.10 पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस ₹175 से काफी ऊपर है। यह लिस्टिंग ₹2 के मामूली GMP अनुमानों से क ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 17 अप्रैल को ओम पावर ट्रांसमिशन (Om Power Transmission) के शेयरों ने सकारात्मक शुरुआत की है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अपने इश्यू प्राइस ₹175 के मुकाबले 6.29% के प्रीमियम के साथ ₹186 पर लिस्ट हुए। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इसके शेयरों ने 3.49% की बढ़त के साथ ₹181.10 पर दस्तक दी।
दिलचस्प बात यह है कि यह लिस्टिंग ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुमानों से काफी बेहतर रही। लिस्टिंग से पहले ओम पावर ट्रांसमिशन का जीएमपी मात्र ₹2 चल रहा था, जो महज 1.14% के मुनाफे का संकेत दे रहा था। लेकिन बाजार में एंट्री करते ही शेयरों ने निवेशकों को सरप्राइज कर दिया।
कैसा रहा आईपीओ का रिस्पॉन्स?
₹150.06 करोड़ का यह मेनबोर्ड आईपीओ बोली लगाने के लिए 9 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच खुला था। 16 अप्रैल को इसके शेयरों का अलॉटमेंट पूरा हुआ और उसी दिन निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर क्रेडिट कर दिए गए।
इस ऑफर को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अंतिम दिन तक ओम पावर ट्रांसमिशन का आईपीओ कुल 3.33 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission पर बड़ी खबर, केंद्र सरकार ने दो अहम नियुक्तियों को दी मंजूरी; अंबिका आनंद होंगी निदेशक
किस सेगमेंट को कितना मिला सब्सक्रिप्शन
नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII): 7.06 गुना
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): 3.65 गुना
रिटेल निवेशक (Retail): 1.54 गुना
फंड का इस्तेमाल और इश्यू का विवरण
इस ऑफर में कुल 0.76 करोड़ नए शेयर (Fresh Issue) जारी किए गए, जिनकी वैल्यू ₹132.56 करोड़ है। इसके अलावा प्रमोटर्स ने ₹17.50 करोड़ मूल्य के 0.10 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) की।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह नए शेयरों से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से पूंजीगत व्यय (मशीनरी और उपकरणों की खरीद) के लिए करेगी। इसके अलावा, इसका उपयोग कंपनी के कुछ कर्जों को चुकाने, लंबी अवधि की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
आईपीओ से जुड़ी अन्य अहम बातें
प्राइस बैंड और लॉट साइज
कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹166 से ₹175 प्रति शेयर तय किया था। निवेशकों को न्यूनतम 85 शेयरों के लॉट और उसके गुणकों (multiples) में बोली लगाने की अनुमति थी।
लीड मैनेजर और रजिस्ट्रार: बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स (Beeline Capital Advisors) ने इस इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर के रूप में काम किया, जबकि MUFG इंटाइम इंडिया (MUFG Intime India) इसके रजिस्ट्रार थे।
क्या करती है ओम पावर ट्रांसमिशन?
ओम पावर ट्रांसमिशन मुख्य रूप से एक पावर ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है। यह हाई-वोल्टेज (HV) और एक्स्ट्रा-हाई वोल्टेज (EHV) ट्रांसमिशन लाइनों, सबस्टेशनों के निर्माण, अंडरग्राउंड केबलिंग प्रोजेक्ट्स और व्यापक संचालन व रखरखाव (O&M) सेवाएं प्रदान करने का काम करती है।
"IPO से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां IPO को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।