2 जंग से हिल गया पाकिस्तान का शेयर बाजार, कराची स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट, भारत के मुकाबले 10 गुना टूटा
ईरान-अमेरिका तनाव और अफगानिस्तान सैन्य अभियान के चलते पाकिस्तान का शेयर बाजार (KSE-100) लगभग 10% गिर गया। यह गिरावट भारतीय बाजार की 1.25% की तुलना में ...और पढ़ें

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका (Iran-US War) के बीच जंग से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई है। लेकिन, पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट (Pakistan Stock Market) में भूचाल आ गया है। दरअसल, पश्चिमी एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के के चलते कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-100) करीब 10 प्रतिशत तक टूट गया। हैरानी की बात है कि जहां भारतीय बाजार 1.25 फीसदी की गिरावट दिखा रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान का शेयर मार्केट 10 प्रतिशत तक टूट चुका है।
कराची स्टॉक एक्सचेंज दोपहर करीब 2:15 बजे 151,798.54 पर था, जिसमें 9.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। दिन के दौरान यह 151,747.95 के निचले स्तर पर पहुंच गया, जो 9.7 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।
2 जंग के डर से गिरा कराची स्टॉक एक्सचेंज
दरअसल, पाकिस्तान के शेयर बाजार पर दोहरी मार पड़ी है। एक ओर जहां वह अफगानिस्तान से युद्ध लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर ईरान व अमेरिका के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष से निवेशक परेशान हैं। अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद पाकिस्तान में फैली अशांति के बीच यह गिरावट देखी गई। क्योंकि, कई शहरों में विरोध प्रदर्शन भड़कने के बाद कम से कम 35 नागरिकों के मारे जाने की खबर है। अमेरिकी राजनयिक मिशनों के पास आयोजित प्रदर्शन कई स्थानों पर हिंसक हो गए।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रविवार को कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर हुई झड़पों के दौरान अमेरिकी मरीन सुरक्षा कर्मियों की गोलीबारी में कम से कम 12 पाकिस्तानी प्रदर्शनकारी मारे गए और 30 से अधिक अन्य घायल हो गए।
ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान युद्ध से मुकेश अंबानी को बड़ा नुकसान, 4 घंटे में डूबे ₹49 हजार करोड़; समझें कैसे
पीएम शरीफ की हाई लेवल बैठक
उधर, पाकिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें ईरान के हालात से उपजे घटनाक्रमों और अफगानिस्तान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान के मद्देनजर क्षेत्रीय और आंतरिक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई। मौजूदा वैश्विक तनाव के कारण शहबाज शरीफ ने अपनी रूस यात्रा भी स्थगित कर दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।