UP Police भर्ती परीक्षाओं में Railtel देगी सुरक्षा, मिला करोड़ों का ठेका; शेयर में जबरदस्त उछाल
सरकारी कंपनी Railtel को उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड से ₹43.96 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ठेका यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाओं के लिए सुरक्षा और ...और पढ़ें

UP Police की परीक्षा कराएगी ये नवरत्न कंपनी, मिला करोड़ों का ऑर्डर; 1 महीने में 25% भाग चुके हैं शेयर!
नई दिल्ली। सरकारी नवरत्न कंपनी Railtel Corporation of India Limited को उत्तर प्रदेश पुलिस प्रोन्नति बोर्ड से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। इस ऑर्डर के मिलने के बाद से यूपी पुलिस के प्रतियोगी छात्र ये कयास लगा रहे हैं कि जून में होनी वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित कराएगी।
हालांकि, आपको बता दे कि यह ठेका पेपर को लेकर नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए सुरक्षा और तकनीकी सहायता सेवाएं प्रदान करने के लिए मिला है।
एक महीने में 25% से ज्यादा भाग चुका है स्टॉक
आपको बता दें कि रेल टेल के शेयरों में तूफानी तेजी का दौर जारी है। पिछले एक महीने में इसके शेयर 25 फीसदी से अधिक भाग चुके हैं। बात करें पिछले 5 दिनों की तो Railtel के शेयरों में 17 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। आज दोपहर 2 बजे के करीब इसके शेयर 0.47 % की तेजी के साथ 338.31 कारोबार कर रहे थे।

Railtel Corporation of India Limited ने 13 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी कि उसे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से ₹43.96 करोड़ का एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
UPPRB से किस लिए मिला Railtel को ठेका
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के दौरान Railtel Corporation of India सुरक्षा-संबंधी सहायक सेवाएं प्रदान करेगी। यह रेलटेल की सेवा पेशकशों का उसके पारंपरिक दूरसंचार और IT इंफ्रास्ट्रक्चर के दायरे से बाहर एक रणनीतिक विस्तार है।
इस अनुबंध की घरेलू प्रकृति, पूरे भारत में सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने पर कंपनी के फोकस के अनुरूप है। अप्रैल 2028 तक की विस्तारित निष्पादन समय-सीमा, रेलटेल को अनुबंध अवधि के दौरान एक स्थिर राजस्व प्रवाह प्रदान करती है।
RailTel ने पुष्टि की है कि इस कॉन्ट्रैक्ट में किसी भी संबंधित पक्ष के साथ कोई लेन-देन शामिल नहीं है और इसे 'आर्म्स लेंथ' (निष्पक्ष) आधार पर दिया गया है। कंपनी ने यह भी बताया है कि किसी भी प्रमोटर, प्रमोटर समूह या समूह की कंपनियों का, यह कॉन्ट्रैक्ट देने वाली संस्था में कोई हित नहीं है, जिससे इस व्यावसायिक व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
Source- BSE
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।