Bandhan Bank में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा SBI, शेयर तोड़ सकता है 195 रुपये का रेजिस्टेंस; आया कमाई का मौका?
भारतीय रिजर्व बैंक ने एसबीआई म्यूचुअल फंड को बंधन बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी है। यह अधिग्रहण कुछ शर्तों और एक वर्ष की समय-सीमा क ...और पढ़ें

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने SBI म्यूचुअल फंड के बंधन बैंक में 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बंधन बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में बताया कि RBI ने 25 फरवरी, 2026 के पत्र के माध्यम से एसबीआई म्यूचुअल फंड को बैंक की चुकता शेयर पूंजी या मतदान अधिकारों में अधिकतम 9.99 प्रतिशत तक हिस्सेदारी अधिग्रहीत करने की अनुमति प्रदान की है।
बैंक ने कहा कि यह मंजूरी बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949; भारतीय रिजर्व बैंक निर्देश, 2025 (28 नवंबर, 2025 से प्रभावी समय-समय पर संशोधित); विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999; तथा भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा जारी नियमों सहित अन्य लागू कानूनों और दिशानिर्देशों के अनुपालन के अधीन है।
क्या हैं RBI की शर्तें?
RBI ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आवेदक पत्र की तारीख से एक वर्ष के भीतर प्रस्तावित प्रमुख हिस्सेदारी हासिल नहीं करता है, तो मंजूरी स्वतः निरस्त मानी जाएगी। साथ ही एसबीआई म्यूचुअल फंड की कुल हिस्सेदारी किसी भी समय बैंक की चुकता शेयर पूंजी या मतदान अधिकारों के 9.99 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा यदि एसबीआई म्यूचुअल फंड की कुल हिस्सेदारी किसी समय पांच प्रतिशत से कम हो जाती है, तो उसे पुनः पांच प्रतिशत या उससे अधिक करने के लिए RBI की पूर्व अनुमति लेनी होगी।
10 फरवरी से बंधन बैंक के शेयरों ने पकड़ी तेजी
पिछले कुछ सालों से मंदी की मार झेल रहे बंधन बैंक (Bandhan Bank Shares) के शेयरों ने 10 फरवरी से गजब की तेजी दिखाई है। फरवरी में अब तक यह शेयर 21 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट, अभिषेक भट्ट के मुताबिक बंधन बैंक फंडामेंटल स्तर पर सबसे बड़ा ट्रिगर MFI बिजनेस की कलेक्शन एफिशिएंसी है, क्योंकि पूर्वी भारत, खासकर पश्चिम बंगाल और असम में बैंक की मजबूत मौजूदगी किसी भी राजनीतिक या चुनावी हलचल के दौरान रिकवरी ट्रेंड को प्रभावित कर सकती है।
बंधन बैंक शेयर प्राइस टारगेट
बंधन बैंक के शेयरों के लिए ₹180-182 का जोन मजबूत सपोर्ट बनकर उभरा है, जहां से हालिया खरीदारी दिखी। ऊपर (Bandhan Bank Shares Target) की ओर ₹190-195 बड़ा रेजिस्टेंस है। इसके ऊपर शेयर टिकता है तो बड़ा ब्रेकआउट आएगा। स्टॉक 200-DMA के आसपास जूझ रहा है, इसके ऊपर क्लोजिंग मोमेंटम को और तेज कर सकती है। -अभिषेक भट्ट, इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट
ये भी पढ़ें- Stock Trading Idea: टाटा स्टील के शेयरों में आएगी और तेजी, क्या करनी चाहिए जोमैटो व SBI में मंदी? देखें टारगेट
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।