अमेरिका-ईरान युद्ध से मुकेश अंबानी को बड़ा नुकसान, 4 घंटे में डूबे ₹49 हजार करोड़; समझें कैसे
2 मार्च 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों (Reliance Share) में 2.60% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण ₹49,000 करोड़ घट गया। मध्य ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव तो लगा रहता है। आज 2 मार्च 2026 (सोमवार) को दोपहर 12:25 बजे के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Share Price) के शेयरों में 2.60% की गिरावट देखने को मिली। गिरावट के साथ रिलायंस का शेयर प्राइस 1,356.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यह शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस 1,393.90 से ₹36.20 प्रति शेयर की गिरावट रही।
रिलायंस को कितने मार्केट कैप का हुआ नुकसान
शेयरों के भाव गिरने की वजह से रिलायंस के कुल मार्केट कैप (बाजार मूल्यांकन) में आज लगभग ₹49,000 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को रिलायंस का मार्केट कैप लगभग ₹18.86 लाख करोड़ था, जो आज घटकर करीब ₹18.37 लाख करोड़ रह गया है।
रिलायंस के शेयरों में किस वजह आई गिरावट?
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चिंताएं बढ़ा दी हैं। जिसके चलते सेंसेक्स 2743 अंक या 3.34% की बड़ी गिरावट के साथ 78,543.73 पर खुला। क्योंकि रिलायंस की कमाई का बड़ा हिस्सा तेल रिफाइनरी के बिजनेस से आता है। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
क्या लंबे समय तक रिलायंस शेयर में गिरावट बनी रहेगी?
मार्केट एक्सपर्ट अभिषेक भट्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए तस्वीर थोड़ी मिश्रित है। अगर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के साथ GRM (Gross Refining Margin) मजबूत रहता है, तो रिफाइनिंग बिजनेस को फायदा हो सकता है। लेकिन अगर भू-राजनीतिक तनाव से वैश्विक मांग घटती है या क्रैक स्प्रेड कम होते हैं, तो मार्जिन पर दबाव आ सकता है। पेट्रोकेमिकल सेगमेंट में इनपुट कॉस्ट बढ़ने से प्रॉफिटेबिलिटी प्रभावित हो सकती है।
हालांकि, रिलायंस का क्लासिफाइड स्ट्रक्चर रिटेल और Jio जैसे बिजनेस अल्पकालिक झटकों को कुछ हद तक संतुलित कर सकती है। लेकिन शॉर्ट टर्म में शेयर में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।