Share Market Live: शेयर बाजार में बढ़ी गिरावट, 80 हजार के नीचे आया सेंसेक्स; डिफेंस स्टॉक्स में तेजी बरकरार
दोपहर 12 बजे शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गयी है। सेंसेक्स 1290.84 अंकों की गिरावट के साथ 79,996.35 पर आ गया है। वहीं निफ्टी इस समय 402.25 अंक फिसलकर 24,776.40 पर है।

शेयर बाजार में हाहाकार, प्री-ओपनिंग में भारी गिरावट
नई दिल्ली। दोपहर 12 बजे शेयर बाजार में गिरावट बढ़ गयी है। सेंसेक्स 1290.84 अंकों की गिरावट के साथ 79,996.35 पर आ गया है। वहीं निफ्टी इस समय 402.25 अंक फिसलकर 24,776.40 पर है। हालांकि आज डिफेंस शेयरों के साथ-साथ गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में तेजी दिख रही है।
मध्य-पूर्व विवाद से ग्लोबल रिस्क-ऑफ सेंटिमेंट के बीच भारतीय मार्केट में जोरदार गिरावट आने का अनुमान पहले से ही लगाया जा रहा था। वहीं कच्चे तेल के दाम भी उछले हैं।
ये भी पढ़ें - Stock Market Today: मध्य-पूर्व में तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट की आशंका, इन स्टॉक्स में दिख सकती है हलचल
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Closing Bell: 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ बंद निफ्टी और सेंसेक्स
ईरान और अमेरिका में जंग के चलते 2 मार्च का दिन शेयर बाजार के लिए बेहद खराब रहा। निफ्टी और सेंसेक्स, दोनों सवा फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। फार्मा, मेटल और डिफेंस इंडेक्स को छोड़कर सभी सेक्टर में बिकवाली हावी रही और यह लाल निशान के साथ क्लोज हुए।
पाकिस्तान के शेयर बाजार में हाहाकार, 10% टूटा कराची स्टॉक एक्सचेंज
ईरान और अमेरिका के बीच जंग से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई है। लेकिन, पाकिस्तान के स्टॉक में भूचाल आ गया है। दरअसल, पश्चिमी एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अफगानिस्तान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के के चलते कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-100) करीब 10 प्रतिशत तक टूट गया। हैरानी की बात है कि जहां भारतीय बाजार 1.25 फीसदी की गिरावट दिखा रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान का शेयर मार्केट 10 प्रतिशत तक टूट चुका है।
Stock Market LIVE: सऊदी अरब में Aramco की तेल रिफाइनरी पर बड़ा हमला
ईरान ने ताजा सैन्य कार्रवाई के तहत सऊदी अरब स्थित Aramco की रस तानूरा स्थित तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला बोला है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार, हमले के बाद इस रिफाइनरी में ऑपरेशन रोक दिया गया है। यह हमला आज सुबह हुआ और स्थानीय सूत्रों के हवाले से सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया है कि संयंत्र में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
कच्चे तेल में तेजी से पेंट, टायर और पेट्रोल बेचने वाली कंपनियों के शेयर गिरे
ईरान और अमेरिका के बीचच बढ़ते सैन्य संघर्ष के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने से पेंट बनाने वाली कंपनियों, टायर कंपनियों और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, क्रूड की बढ़ती कीमतों से इनपुट कॉस्ट, इंफ्लेशन और मार्जिन पर प्रेशर को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।
Stock Market LIVE: दोपहर 1 बजे क्या है बाजार का हाल
शेयर मार्केट में दबाव बना हुआ है और बेंचमार्क निफ्टी दोपहर एक बजे तक 25700 से नीचे कारोबार कर रहा है। डिफेंस सेक्टर को छोड़कर अममून सभी सेक्टरोल इंडेक्स में कमजोरी बनी हुई है।
एविएशन, ट्रैवल और रेलवे शेयरों में भी जबरदस्त बिकवाली
ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग के कारण ग्लोबल फ्लाइट ऑपरेशन बाधित हुआ है, जिसके चलते सोमवार को एविएशन, ट्रैवल और रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में 8 प्रतिशत तक गिर गए। यह गिरावट तब आई जब अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के चलते कई घरेलू एयरलाइनों ने पश्चिम एशिया से आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द करने की अवधि बढ़ा दी।
Paras Defence का शेयर 11% उछला, BEL में भी मजबूती
स्टॉक्स की बात करें तो Paras Defence में सबसे ज्यादा जोश दिखा और शेयर लगभग 11% उछलकर 708 रुपये के आसपास पहुंचा, जो हाई वॉल्यूम ब्रेकआउट का संकेत है। यह स्टॉक शॉर्ट टर्म में 750–780 की ओर बढ़ सकता है, बशर्ते 660–670 का सपोर्ट बना रहे। Bharat Electronics (BEL) भी 454 रुपये के स्तर पर मजबूती दिखा रहा है; मजबूत ऑर्डर बुक और सरकारी फोकस इसे मीडियम टर्म में 480–500 की ओर ले जा सकता है, जबकि 430 प्रमुख सपोर्ट रहेगा।
Solar Industries और Bharat Dynamics जैसे शेयरों में भी खरीदारी का रुझान बना हुआ है, जो दर्शाता है कि बाजार ईरान संकट को रक्षा सेक्टर के लिए संभावित ऑर्डर और बजट बढ़ोतरी के संकेत के रूप में देख रहा है। कुल मिलाकर, ट्रेंड फिलहाल बुलिश है, लेकिन ऊंचे स्तरों पर सतर्कता जरूरी है क्योंकि जियो-पॉलिटिकल खबरों के आधार पर तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
ईरान-अमेरिका जंग से डिफेंस शेयरों में तगड़ा उछाल, निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में 1% की तेजी
ईरान में बढ़ते सैन्य संघर्ष और भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय डिफेंस शेयरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। सोमवार को Nifty India Defence Index 8,190 के आसपास 0.78% की मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। इंडेक्स ने 7,936 के ओपन के बाद 8,288 का हाई बनाया, जो लगभग 52-सप्ताह के उच्च स्तर के आसपास है।
तकनीकी रूप से देखें तो 8,000–8,050 का ज़ोन अब मजबूत सपोर्ट में बदलता दिख रहा है, जबकि 8,250–8,300 पर तात्कालिक रेजिस्टेंस है। यदि इंडेक्स 8,300 के ऊपर टिकता है तो 8,500–8,600 की ओर अगला अपसाइड खुल सकता है, वहीं 7,950 के नीचे कमजोरी आने पर मुनाफावसूली 7,750 तक खींच सकती है। RSI ऊपरी दायरे में है, जो मजबूत मोमेंटम तो दिखाता है लेकिन ओवरबॉट स्थिति की चेतावनी भी देता है।
Stock Market LIVE: 12 बजे क्या है बाजार का हाल
दोपहर 12 बजे तक शेयर बाजार में गिरावट और बढ़ गयी है। 12 बजे सेंसेक्स 1290.84 अंकों की गिरावट के साथ 79,996.35 पर है। वहीं निफ्टी इस समय 402.25 अंक फिसलकर 24,776.40 पर चल रहा है। इस बीच डिफेंस शेयरों के साथ-साथ गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में तेजी दिख रही है।
Defence Stocks LIVE: डिफेंस शेयरों में दिख रही तेजी
ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज समेत डिफेंस से जुड़े शेयर 12 फीसदी तक उछले। सेशन के दौरान NSE पर पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज का शेयर 13 फीसदी से अधिक बढ़कर 722.5 रुपये प्रति शेयर पर पहुँच गया।
वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर करीब 2 फीसदी बढ़कर 452.75 रुपये प्रति शेयर पर पहुँच गया। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स भी 1 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।
IPO News: श्री राम ट्विस्टेक्स की हुई कमजोर लिस्टिंग
आज सोमवार को श्री राम ट्विस्टेक्स का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट (Shree Ram Twistex IPO Listing) हुआ। शानदार आईपीओ के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट के चलते इसकी लिस्टिंग भारी डिस्काउंट के साथ हुई। इसके IPO को 23-25 फरवरी के बीच प्राइमरी मार्केट में 43.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। मगर श्री राम ट्विस्टेक्स का शेयर NSE पर 68 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ, जो आईपीओ प्राइस (104 रुपये) के मुकाबले 34.61 प्रतिशत का डिस्काउंट है।
पढ़ें पूरी खबर - श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ ने करवा दिया नुकसान, शानदार सब्सक्रिप्शन के बावजूद भारी डिस्काउंट पर हुई लिस्टिंग
क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ाएगा OPEC+
मध्य पूर्व में तनाव के बीच क्रूड ऑयल के दाम उछले हैं। इस बीच OPEC+ ने रविवार को एक वर्चुअल मीटिंग के बाद अप्रैल में तेल उत्पादन में थोड़ी तेजी से बढ़ोतरी फिर से शुरू करने पर सहमति जताई, जिसमें हर दिन 206,000 बैरल की बढ़ोतरी की जाएगी। यह बढ़ोतरी दिसंबर में लागू की गई 137,000 bpd (बैरल प्रति दिन) बढ़ोतरी से 1.5 गुना अधिक है।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुए टकराव से कच्चे तेल की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।
Fino Payments Bank LIVE: गिरावट से उभरा फिनो पेमेंट्स बैंक का शेयर
फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयर में सोमवार को 14.1% तक की गिरावट आई थी। मगर साढ़े 10 तक इसने रिकवरी कर ली है। इस समय ये 0.55 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 191.90 रुपये पर है। बैंक ने बताया कि इसके मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, ऋषि गुप्ता को देश के गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी खबर के बाद बैंक के शेयर मे कमजोरी आई थी।
IPO News: 9 मार्च को खुलेगा राजपुताना स्टेनलेस का आईपीओ
राजपुताना स्टेनलेस लिमिटेड का 255 करोड़ रुपये का IPO 9 मार्च, 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 116 रुपये से 122 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इन्वेस्टर कम से कम 110 शेयरों के लॉट साइज के लिए बोली लगा सकेंगे, जिसका मतलब है कि ऊपरी प्राइस बैंड पर कम से कम 13,420 रुपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा।
Gold-Silver ETF में दिख रही जोरदार तेजी
आज गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में जोरदार तेजी दिख रही है। टाटा सिल्वर ETF 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ा, जबकि ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF और SBI सिल्वर ETF दोनों 6 फीसदी से अधिक उछले। निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF भी 6 फीसदी से अधिक ऊपर गया है।
गोल्ड की बात करें तो, ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ETF 5 फीसदी, टाटा गोल्ड ETF 5 फीसदी और निप्पॉन इंडिया ETF गोल्ड और SBI गोल्ड ETF 4-5 फीसदी उछले हैं। इस तेजी के पीछे मध्य पूर्व में चल रहा तनाव है, जिसके चलते निवेशक सेफ्टी के लिए गोल्ड-सिल्वर में निवेश कर रहे हैं।
ONGC Share LIVE: ओएनजीसी के शेयर का रेट फ्लैट
9.40 बजे ओएनजीसी का शेयर फ्लैट है। ये इस समय 280.15 रुपये पर है और इसके शेयर में 0.25 रुपये या 0.09% की मामूली तेजी है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.5 फीसदी गिरकर 1373.85 रुपये पर है।
Stock Market LIVE: किन शेयरों में दिख रही गिरावट?
निफ्टी पर इंटरग्लोब एविएशन, L&T, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, TMPV बड़े लूजर्स में शामिल हैं। वहीं ONGC, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और हिंडाल्को में तेजी दिख रही है। बता दें कि शेयर बाजार में भी गिरावट कम हुई है।
Stock Market News Live: सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट हुई कम
सोमवार को निफ्टी 25,178.65 के मुकाबले 24,659.25 पर खुला। मगर फिर इसमें थोड़ी रिकवरी हुई है। शुरुआती मिनटों में ये 288 अंक या 1.15 फीसदी गिरकर 24,890.10 पर है। वहीं सेंसेक्स 81,287.19 के मुकाबले 78,543.73 पर खुलने के बाद इस समय 1028 अंक या 1.27 फीसदी गिरकर 80,258.43 पर है।
Nifty LIVE: निफ्टी में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट
प्री-ओपनिंग में निफ्टी में 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दिख रही है। ये 520 अंक गिरकर 24,659.25 पर आ गया है। सेंसेक्स भी 2 फीसदी से ज्यादा नीचे है।
Share Market Live Updates: 7000 अंकों की आई गिरावट
प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 7000 अंकों तक फिसल गया था। हालांकि बाद में इसमें गिरावट कम हो गयी, जो फिलहाल 9.10 बजे 2700 अंकों से अधिक की है। गिफ्ट निफ्टी पहले ही बाजार में गिरावट का संकेत दे रहा था।