Stock Market Highlights: तूफानी तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 1263 अंक उछला; तो Nifty 24200 के पार
Share market Today Live: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1263.67 अंक या 1.64% चढ़कर 78,111.24 के स्तर पर बंद हुआ था तो निफ्टी 388.65 अक या 1.63% बढ़कर 24,231.30 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights: तूफानी तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
नई दिल्ली। मंगलवार को बंद रहने के बाद आज बुधवार को शेयर बाजार (Stock Market Today LIVE Updates) अच्छी मजबूती के साथ खुला। और मजबूती के साथ बंद भी हुआ।
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1263.67 अंक या 1.64% चढ़कर 78,111.24 के स्तर पर बंद हुआ था तो निफ्टी 388.65 अक या 1.63% बढ़कर 24,231.30 के स्तर पर बंद हुआ।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वालों शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल हैं, जबकि नुकसान उठाने वालों में डॉ. रेड्डीज लैब्स, ONGC और कोल इंडिया शामिल हैं।
भारतीय रुपया बुधवार को सोमवार के 93.38 के बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त के साथ 93.17 प्रति डॉलर पर खुला। इससे पहले प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही थी। निफ्टी 325.35 अंक या 1.36 फीसदी उछलकर 24,168 पर था। सेंसेक्स 77,982.87 पर था और इसमें 1135.30 अंक या 1.48% फीसदी की तेजी दिख रही थी।
ये भी पढ़ें - लंबी रेस का घोड़ा है शेयर बाजार! लॉन्ग टर्म में हर साल कराया इतना फायदा; डेट-गोल्ड और रियल एस्टेट छूटे पीछे
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
रुपया सपाट बंद हुआ
भारतीय रुपया बुधवार को 93.37 प्रति डॉलर पर सपाट बंद हुआ, जबकि सोमवार को यह 93.38 पर बंद हुआ था।
Share Market Live: बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 1263.67 अंक या 1.64% चढ़कर 78,111.24 के स्तर पर बंद हुआ था तो निफ्टी 388.65 अक या 1.63% बढ़कर 24,231.30 के स्तर पर बंद हुआ।
Share Market Live: 3 बजे तक कैसा रहा बाजारा
दोपहर 3 बजे के आसपास सेंसेक्स 1334.05 अंक या 1.74% बढ़कर 78,181.62 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 400.60 अंक या 1.68% बढ़कर 24,243.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
मार्च में घटकर $20.67 बिलियन रहा भारत का व्यापार घाटा
भारत का व्यापार घाटा फरवरी के $27.1 बिलियन से घटकर (India's merchandise trade deficit) मार्च में $20.67 बिलियन रह गया। मार्च में सामानों का एक्सपोर्ट $38.92 बिलियन रहा, जो FY26 में सबसे ज्यादा मासिक आंकड़ा है; वहीं इंपोर्ट $59.59 बिलियन रहा, जो फरवरी के $63.71 बिलियन से कम है।
एल्युमीनियम वायदा में तेजी
बुधवार को वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमतें लगभग 0.65 प्रतिशत बढ़कर 369.05 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, क्योंकि हाजिर बाजार में सकारात्मक रुझान के बीच सट्टेबाजों ने नई पोजीशन बनाईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, मई में डिलीवरी के लिए एल्युमीनियम की कीमत 2.40 रुपये, या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 369.05 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह बदलाव 133 लॉट के कारोबार में देखा गया।
Jefferies ने UltraTech Cement पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी
Jefferies ने UltraTech Cement पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। UltraTech Cement 11,819.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 319.75 रुपये या 2.78 प्रतिशत की बढ़त हुई। इसने इंट्राडे में 11,999.70 रुपये का उच्चतम स्तर और 11,711.85 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ।
हिंदुस्तान जिंक को राजस्थान में एक ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता घोषित किया गया
कंपनी को राजस्थान के झंडावाली-सतीपुरा अमलगमेटेड पोटाश और हैलाइट ब्लॉक के लिए सफल बोली लगाने वाला घोषित किया गया है (03.05 प्रतिशत की सबसे ऊंची अंतिम कीमत की पेशकश पर)।
टेंडर दस्तावेज़ के अनुसार, झंडावाली-सतीपुरा अमलगमेटेड पोटाश और हैलाइट ब्लॉक G3 स्तर की खोज पर है, जिसका कुल क्षेत्रफल 1,841.22 हेक्टेयर है।
हिंदुस्तान जिंक 581.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो 19.05 रुपये या 3.39 प्रतिशत ऊपर था। इसने 594.15 रुपये का इंट्राडे हाई और 574.50 रुपये का इंट्राडे लो छुआ। यह 463,192 शेयरों के वॉल्यूम के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि इसका पांच दिन का औसत 167,008 शेयर था, जो 177.35 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
Share Market Live: Sensex 1249 अंक ऊपर, Nifty 24200 के आसपास
दोपहर 2 बजे सेंसेक्स 1249.27 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 78,096.84 पर पहुंच गया, और निफ्टी 383.9 अंक या 1.61 प्रतिशत बढ़कर 24,226.55 पर पहुंच गया।
Share Market Live: पाकिस्तान का KSE-100 दो दिनों में 10,000 अंक उछला
पाकिस्तान के शेयर बाजारों में लगातार दूसरे सत्र में भी तेजी (Pakistan Share Market) जारी रही। US और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई शांति वार्ता को लेकर बनी उम्मीदों के चलते KSE-100 इंडेक्स में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। इस उम्मीद से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है कि इस विवाद का कोई हल निकलने पर तेल की आपूर्ति फिर से बहाल हो सकती है। हाल के दिनों में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है, जहां IMF की मदद से आर्थिक स्थिरता आने के दौर में बाजार में तेजी से सुधार भी हुआ है।
दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन के शेयर की कीमतों में भारी उछाल
दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन का शेयर ₹1,206.55 पर ट्रेड कर रहा था, जो ₹134.95 या 12.59 प्रतिशत ज्यादा था।
इसने इंट्राडे में ₹1,210.60 का उच्चतम स्तर और ₹1,077.10 का न्यूनतम स्तर छुआ। इसमें 38,799 शेयरों का वॉल्यूम देखा गया, जबकि इसका पाँच दिनों का औसत 28,403 शेयर था; इस तरह इसमें 36.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
पिछले ट्रेडिंग सेशन में, शेयर 1.54 प्रतिशत या ₹16.80 की गिरावट के साथ ₹1,071.60 पर बंद हुआ था। शेयर ने 03 जुलाई, 2025 और 23 मार्च, 2026 को क्रमशः ₹1,776.95 का 52-हफ़्ते का उच्चतम स्तर और ₹865.45 का 52-हफ्ते का न्यूनतम स्तर छुआ था।
Share Market Live: दोपहर 1 बजे तक कैसा रहा बाजार का हाल
दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 1179.29 अंक या 1.53 प्रतिशत बढ़कर 78,026.86 पर पहुंच गया, और निफ्टी 364.05 अंक या 1.53 प्रतिशत बढ़कर 24,207.15 पर पहुंच गया।
Share Market Live: Infosys, TCS, Wipro और अन्य IT स्टॉक्स में 5% तक की तेजी
बुधवार को Infosys, TCS, Wipro और अन्य IT स्टॉक्स में 5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। इसे ईरान और अमेरिका के बीच नई बातचीत की उम्मीदों और AI से होने वाली रुकावटों को लेकर कम हो रही चिंताओं के बीच बेहतर होते बाजार के माहौल से सहारा मिला। AI और महंगाई की चिंताओं के कारण हाल में हुए नुकसान के बाद, इस सेक्टर में अब कुछ हद तक सुधार देखने को मिल रहा है, और Nifty IT इंडेक्स सबसे ज्यादा फायदा कमाने वाले इंडेक्स के तौर पर उभरा है।
गोदावरी पावर एंड इस्पात ने चीन स्थित EVE Power के साथ आपूर्ति समझौता किया
गोदावरी पावर एंड इस्पात की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, गोदावरी न्यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (GNEPL) ने चीन गणराज्य में निगमित कंपनी, EVE Power Co. (EVE Power) के साथ एक आपूर्ति समझौता किया है। इस समझौते के तहत, GNEPL द्वारा 20 GWh के बैटरी एनर्जी स्टोरेज कंटेनरों के पहले चरण के निर्माण के लिए, बैटरी के प्रमुख कच्चे माल - यानी LFP सेल्स - की खरीद की जाएगी। इस खरीद के व्यावसायिक नियम GNEPL और EVE Power द्वारा आपसी सहमति से तय किए गए हैं।
Share Market Live: रुपये ने बढ़त गंवाई, सपाट कारोबार
भारतीय रुपया ने दिन के दौरान हुई अपनी सारी बढ़त गंवा दी है और सोमवार के 93.3 के बंद स्तर के मुकाबले 93.38 प्रति डॉलर पर सपाट कारोबार कर रहा है।
Oil-Gas Stocks Today: 12 बजे तेल-गैस शेयर कर रहे अच्छा परफॉर्मेंस
Bank Stocks Today LIVE: बाजार में चौतरफा तेजी के बीच बैंक शेयरों में 3% तक की बढ़त
बुधवार के कारोबार में, बेंचमार्क इंडेक्स में बढ़त और चौतरफा खरीदारी के चलते बैंक शेयरों में 3 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक इंडेक्स पिछले सत्र की गिरावट से उबरते हुए 1.5 प्रतिशत तक ऊपर चढ़ा। इंडेक्स में शामिल 14 शेयरों में से 13 हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि ICICI Bank एकमात्र ऐसा शेयर है, जो लाल निशान में है।
Indian Overseas Bank Share Today: इंडियन ओवरसीज बैंक ने MCLR में 5 bps की कटौती की
इंडियन ओवरसीज बैंक ने लोन सस्ता कर दिया है। इस बैंक ने अपनी एमसीएलआर में 5 आधार अंकों की कटौती की है। बैंक ने 15 अप्रैल से अपने ओवरनाइट, एक साल और दो साल के MCLR में 5 bps की कटौती की है, जबकि एक महीने, तीन महीने, छह महीने और तीन साल के MCLR में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Stock Market LIVE Today: 11 बजे सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल कैसा है?
Groww Share Price Today: क्यों चर्चा में है ग्रोथ का शेयर?
आज ग्रोथ का शेयर चर्चा में है, जिसकी पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures है। इसका शेयर करीब 11 बजे 5.89 फीसदी उछलकर 206.19 रुपये पर है। दरअसल बैंक ऑफ अमेरिका सिक्योरिटीज ने Groww पर 'Buy' रेटिंग और ₹235 प्रति शेयर के प्राइस टार्गेट के साथ कवरेज शुरू किया है, जिसका मतलब है कि पिछली क्लोजिंग कीमत से इसमें 21% की बढ़त की संभावना है।
टाटा पावर ने छुआ 52 हफ्तों का टॉप लेवल
Tata Power Share Price Today: टाटा पावर का शेयर प्राइस आज अपने 421.90 रुपये के 52-वीक हाई पर पहुंच गया। दरअसल नुवामा को उम्मीद है कि टाटा पावर मार्च तिमाही के लिए 1,052 करोड़ रुपये का लगभग स्थिर एडजस्टेड PAT (टैक्स के बाद का मुनाफा) दर्ज करेगी, और रेवेन्यू में सालाना आधार पर 8.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जो 17,095.90 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,597 करोड़ रुपये हो सकती है।
Suzlon Share Price Target: सुजलॉन के शेयर खरीदने की सलाह
करीब 10 बजे सुजलॉन का शेयर 4.86 फीसदी की तेजी के साथ 48.09 रुपये पर है। दरअसल Axis Securities में रिसर्च हेड राजेश पालविया को रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में तेजी दिख रही है, और उन्होंने Suzlon के लिए 'Buy' कॉल दी है। उन्होंने 45.85 रुपये पर स्टॉक खरीदने की सलाह दी है, जिसका टारगेट प्राइस 48.50 रुपये है। साथ ही उन्होंने ट्रेडर्स को 44.50 रुपये पर स्टॉप लॉस बनाए रखने की भी सलाह दी है।
LIC Share Price Today: बोनस शेयर इश्यू के एलान से उछला एलआईसी का शेयर
बोनस शेयर इश्यू के एलान से एलआईसी का शेयर उछला है। 9.50 बजे ये 3.54 फीसदी चढ़कर 832.70 रुपये पर है। कंपनी ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की बात कही है।
BSE IT Stock Today LIVE: इन आईटी कंपनियों के शेयर उछले
Sensex Stocks Today: साढ़े 9 बजे सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में मजबूती
Rupee vs Dollar: रुपये में आई मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूती के साथ खुला है। भारतीय रुपया बुधवार को सोमवार के 93.38 के बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त के साथ 93.17 प्रति डॉलर पर खुला।
Nifty Stocks Today: किन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी?
शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वालों शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज शामिल हैं, जबकि नुकसान उठाने वालों में डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, ONGC और कोल इंडिया शामिल हैं।
Stock Market Today LIVE: मजबूती के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी
मंगलवार को बंद रहने के बाद आज बुधवार को शेयर बाजार (Stock Market Today LIVE Updates) अच्छी मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स 76,847.57 के मुकाबले 77,981.10 पर खुलने के बाद 9.20 बजे 1283.90 अंक चढ़कर 78,131.47 पर है। वहीं निफ्टी 23,842 के मुकाबले 24,163.80 पर खुला और इस समय 391.25 अंक उछलकर 24,233.90 पर है।