श्री राम ट्विस्टेक्स आईपीओ ने करवा दिया नुकसान, शानदार सब्सक्रिप्शन के बावजूद भारी डिस्काउंट पर हुई लिस्टिंग
श्री राम ट्विस्टेक्स का शेयर सोमवार को भारी डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ, NSE पर 68 रुपये और BSE पर 70 रुपये पर खुला, जबकि IPO प्राइस 104 रुपये था। ...और पढ़ें

श्री राम ट्विस्टेक्स की शेयर बाजार में कमजोर लिस्टिंग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। आज सोमवार को श्री राम ट्विस्टेक्स का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट (Shree Ram Twistex IPO Listing) हुआ। शानदार आईपीओ के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट के चलते इसकी लिस्टिंग भारी डिस्काउंट के साथ हुई। इसके IPO को 23-25 फरवरी के बीच प्राइमरी मार्केट में 43.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। मगर श्री राम ट्विस्टेक्स का शेयर NSE पर 68 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ, जो आईपीओ प्राइस (104 रुपये) के मुकाबले 34.61 प्रतिशत का डिस्काउंट है।
कितनी है श्री राम ट्विस्टेक्स की मार्केट कैपिटल?
BSE पर शेयर की लिस्टिंग 70 रुपये पर हुई। 110 करोड़ रुपये के इस इश्यू में प्राइस बैंड 95-104 रुपये प्रति शेयर था, जबकि फाइनल प्राइस 104 रुपये तय किया गया। शेयरों की लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन NSE पर 279.03 करोड़ रुपये रहा।
आईपीओ में किस कैटेगरी से मिला सबसे अच्छा रेस्पॉन्स?
कंपनी के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन के मामले में नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर (NII) कैटेगरी 220.3 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ सबसे आगे रही, जबकि रिटेल इन्वेस्टर्स ने अपने तय कोटे से 76.63 गुना अधिक बोली लगाई। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने अपनी कैटेगरी को 3.94 गुना सब्सक्राइब किया।
NSE डेटा के मुताबिक, कंपनी को ऑफर पर रखे गए 1.06 करोड़ शेयरों के मुकाबले 46.28 करोड़ से ज़्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
क्या करती है श्री राम ट्विस्टेक्स?
श्री राम ट्विस्टेक्स एक B2B टेक्सटाइल प्लेयर है, जो कैप्टिव ग्रीन एनर्जी और ऑपरेशनल एफिशिएंसी की ओर शिफ्ट होकर मार्जिन में सुधार कर रही है। श्री राम ट्विस्टेक्स दुनिया भर में एक लीडिंग एक्सपोर्ट टेक्सटाइल सर्विस प्रोवाइडर भी है।
ये भी पढ़ें - Share Market Live: शेयर बाजार में भारी गिरावट, मध्य-पूर्व में तनाव का दिख रहा असर; गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ की बढ़ी चमक
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।