विशाल मेगा मार्ट पर सिंगापुर सरकार और HDFC MF ने जताया भरोसा, खरीद लिए करोड़ों शेयर; कितना पहुंचा रेट?
समायत सर्विसेज ने 27 फरवरी को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए विशाल मेगा मार्ट में अपनी लगभग 14% हिस्सेदारी 7,635.6 करोड़ रुपये में बेच दी। HDFC MF, स ...और पढ़ें

विशाल मेगा मार्ट के प्रमोटर्स ने बेची हिस्सेदारी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। प्रमोटर एंटिटी समायत सर्विसेज ने 27 फरवरी को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए फैशन-फोकस्ड हाइपरमार्केट और वैल्यू रिटेल चेन विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart Share Price) में लगभग 14 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी। इससे समायत सर्विसेज को 7,635.6 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं दूसरी ओर, HDFC MF और सिंगापुर सरकार समेत 3 इन्वेस्टर्स ने विशाल मेगा मार्ट की 6.3 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है।
किस रेट पर बेचे शेयर?
समायत सर्विसेज ने विशाल मेगा मार्ट के 21.75 करोड़ इक्विटी शेयर 117 रुपये के भाव पर बेचे हैं। वहीं 117.03 रुपये के हिसाब से 43.5 करोड़ शेयर 5,090.8 करोड़ में बेचे, जिससे कुल हिस्सेदारी की बिक्री पेड-अप इक्विटी का 13.96 फीसदी हो गई।
दिसंबर तक कितनी थी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी?
दिसंबर 2025 तक विशाल मेगा मार्ट में प्रमोटर्स की कुल शेयरहोल्डिंग 54.09 फीसदी थी। बता दें कि HDFC म्यूचुअल फंड ने कंपनी में 1,100.5 करोड़ रुपये के 9.4 करोड़ और शेयर (पेड-अप इक्विटी के 2.01 फीसदी के बराबर) खरीदे हैं। HDFC लार्ज कैप फंड के जरिए एसेट मैनेजमेंट कंपनी के पास फर्म में 6.13 फीसदी हिस्सेदारी है।
सिंगापुर सरकार ने कितने शेयर खरीदे
सिंगापुर सरकार ने विशाल मेगा मार्ट में 12.69 करोड़ शेयर 1,485.1 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, और सिंगापुर की मॉनेटरी अथॉरिटी ने 7.32 करोड़ शेयर 857.59 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। इन इन्वेस्टर्स ने विशाल मेगा मार्ट के लिए 117 रुपये प्रति शेयर की कीमत तय की थी।
विशाल मेगा मार्ट ने दिसंबर 2024 में अपना मेगा IPO लॉन्च किया था, और 8,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। सोमवार को सुबह सवा 10 बजे BSE पर कंपनी का शेयर 1 रुपये या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 116.80 रुपये पर है।
ये भी पढ़ें - Share Market Live: भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, मध्य-पूर्व में तनाव का असर; गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ की बढ़ी चमक
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।