सर्च करे
Home

Trending

    Stock Market Holiday: 3 या 4 मार्च, होली के मौके पर किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार?

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 07:27 PM (IST)

    होली पर शेयर बाजार की छुट्टी को लेकर निवेशकों में भ्रम है। एनएसई और बीएसई के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, शेयर बाजार 3 मार्च, 2026 को बंद रहेगा। इस दिन इ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। होली की सही तारीख को लेकर निवेशकों भ्रम पैदा हो गया है। क्योंकि होली के मौके पर शेयर मार्केट बंद रहता है। ऐसे में लोग जानना चाहते है कि शेयर बाजार 3 मार्च या फिर 4 मार्च को, किस दिन बंद रहेगा? यदि आपको भी दुविधा है तो यहां हम इसे दूर कर रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई के हॉलिडे कैलेंडर से पता चलता है कि बाजार मंगलवार, 3 मार्च, 2026 को बंद रहेंगे।


    NSE और BSE दोनों पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग या सेटलमेंट गतिविधियां नहीं होंगी।

    होली की छुट्टी के बाद कब बंद रहेगा शेयर बाजार

    मार्च महीने में शेयर बाजार दो दिन और बंद रहेगा। 26 मार्च को राम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

    शेयर बाजार हॉलिडे 2026 लिस्ट

    डेट दिन छुट्टी
    26 मार्च गुरुवार  राम नवमी
    31 मार्च मंगलवार महावीर जयंती
    3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे
    14 अप्रैल मंगलवार डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती
    1 मई शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
    28 मई गुरुवार बकरी ईद
    26 जून शुक्रवार मुहर्रम
    14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
    2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
    20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
    10 नवंबर मंगलवार दिवाली-बालीप्रतिपदा
    24 नवंबर मंगलवार प्रकाश गुरुपर्व गुरु नानक देव
    25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस

    क्या मंगलवार को कमोडिटी बाजार खुला रहेगा?

    कमोडिटी बाजार की बात करें तो सुबह का सत्र बंद रहेगा, मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) मंगलवार को शाम के सत्र के लिए ट्रेडिंग फिर से शुरू करेगा, जो शाम 5:00 बजे से रात 11:55 बजे तक चलेगा। वहीं भारत का प्रमुख एग्रीकल्चर कमोडिटी, नेशनल कमोडिटी और डेरिवेटिव एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पूरे दिन बंद रहेगा।