सर्च करे
Home

Trending

    3 साल में 2 से 2000 रुपये पर पहुंचा इस कंपनी के शेयर का भाव, कभी अनिल अंबानी हुआ करते थे मालिक

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 02:59 PM (IST)

    स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज का शेयर 3 साल में 2 रुपये से 2000 रुपये तक पहुंच गया है। यह कंपनी पहले अनिल अंबानी की रिलायंस नेवल थी, जिसका अधिग्रहण ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बता रहे जिसका शेयर 3 साल के अंदर 2 रुपये से 2000 रुपये पहुंच गया है। ये कैसे हुआ इसके पीछे की वजह भी बताएंगे। यहां हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज (Swan Defence and Heavy Industries) है। जनवरी 2024 में स्वान एनर्जी ने अनिल अंबानी की इस कंपनी का मैनेजमेंट कंट्रोल हासिल कर लिया और इसे जनवरी 2025 से पहले रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (RNEL) के नाम से जाना जाता था, जो कभी अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप का हिस्सा हुआ करती थी।

    स्वान डिफेंस एंड हैवी इंडस्ट्रीज के शेयर में आज 5 फीसदी लोअर सर्किट देखने को मिला। इसका भाव 1,615.50 रुपये आसपास ट्रेड कर रहा था। इसके शेयर ने हाल ही में इसने 1,953 रुपये (करीब 2000 रुपये) का अपना 52-वीक हाई भी बनाया है। एक समय पर रिलायंस नेवल जब इनसॉल्वेंसी में थी तब इसके शेयरों की कीमत ₹2 के स्तर पर कौड़ियों के भाव पर थी।

    2 रुपये का शेयर 2000 रुपये पर कैसे पहुंचा?

    स्वान डिफेंस के शेयर के 2000 रुपये पर कोई जादुई रिटर्न नहीं, बल्कि एक कॉर्पोरेट एक्शन है। जब अनिल अंबानी की यह कंपनी भारी कर्ज में डूब गई और दिवालिया प्रक्रिया (NCLT) में गई, तब स्वान एनर्जी ने निखिल मर्चेंट की अगुवाई में इस कंपनी का अधिग्रहण कर लिया और इसका नाम बदलकर 'स्वान डिफेंस' कर दिया।

    इस अधिग्रहण के दौरान शेयरों का पुनर्गठन (Share Swap Ratio) हुआ। इस शेयर स्वैप का रेशियो 275:1 का रहा। NCLT के फैसले के मुताबिक, पुराने रिलायंस नेवल के निवेशकों को उनके हर 275 शेयरों के बदले नई स्वान डिफेंस कंपनी का सिर्फ 1 शेयर दिया गया।

    यानी निवेशकों के पास ₹2 के भाव वाले 275 शेयर थे तो अधिग्रहण के बाद उनके डीमैट खाते में 275 शेयरों की जगह सिर्फ 1 शेयर रह गया।

    यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्ध से मुकेश अंबानी को बड़ा नुकसान, 4 घंटे में डूबे ₹49 हजार करोड़; समझें कैसे

    6 महीने में 275 फीसदी का रिटर्न

    स्वान डिफेंस के शेयर में पिछले 2 महीनों में 10 फीसदी तक रिटर्न दिया है। वहीं 6 महीनों में यह 275 फीसदी तक उछला है। एक साल में 2,535.40% की तेजी देखने को मिली है। इस हिसाब से यदि आपने इसमें 10 हजार रुपये लगाए होते तो वह 2,53,500 रुपये हो जाते।

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)