6 महीने से मंदी, अब तीन में 50% की ताबड़तोड़ तेजी, जंग के बीच टाटा ग्रुप के इस शेयर ने मचाई खलबली
ईरान-अमेरिका युद्ध से ग्लोबल मार्केट्स में गिरावट के बावजूद, टाटा समूह की कंपनी तेजस नेटवर्क लिमिटेड के शेयरों में भारी उछाल आया है। 2 मार्च को शेयर 1 ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका (Iran-US War) के बीच चल रहे युद्ध से दुनियाभर के शेयर बाजारों (Share Market Fall) में गिरावट देखने को मिल रही है। 2 मार्च को भारतीय बाजार भी भारी दबाव के साथ बंद हुए लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि टाटा ग्रुप की एक कंपनी के शेयर कल 12 फीसदी तक चढ़ गए। खास बात है कि महज 3 कारोबारी सत्रों में तेजस नेटवर्क लिमिटेड के शेयर 50 प्रतिशत तक चढ़ गए।
सोमवार, 2 मार्च को तेजस नेटवर्क लिमिटेड (Tejas Network Limited Shares) के शेयर 421 रुपये पर खुले और 503 रुपये का इंट्रा डे हाई लगा दिया। खास बात है कि कल इन शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्युम 14 करोड़ से ज्यादा रहा यानी कारोबारी दिन के दौरान 14 करोड़ शेयर खरीदे और बेचे गए।
6 महीने की मंदी के बाद बड़ी तेजी
तेजस नेटवर्क लिमिटेड के शेयर वैसे तो मल्टीबैगर स्टॉक हैं लेकिन पिछले एक साल से इन्होंने नेगेटिव रिटर्न दिया। 6 महीनों के दौरान इस कंपनी के शेयर 23 फीसदी टूटे हैं। वहीं, एक साल में यह शेयर 35 फीसदी गिरा है। लेकिन, फरवरी में अब तक 40 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
3 दिन से ताबड़तोड़ तेजी
तेजस नेटवर्क लिमिटेड के शेयरों में 26 फरवरी से तेजी का सिलसिला शुरू हुआ। उस दिन इस शेयर की कीमत 323 रुपये थी और अब भाव 484 रुपये पहुंच गया है यानी इस अवधि में यह स्टॉक 50 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
क्या है कंपनी का कारोबार
तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड, वायरलाइन और वायरलेस नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स का डिज़ाइन और निर्माण करने वाली कंपनी है। यह कंपनी वर्तमान में पैनाटोन फिनवेस्ट लिमिटेड (टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की सहायक कंपनी) का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें- मंदी के दौर में भी मालामाल कर गए ये 5 शेयर, 1 महीने में पैसा कर दिया ढाई गुना से ज्यादा; देखें लिस्ट
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।