सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Power इन्हें देगा Bank FD से भी ज्यादा ब्याज, जारी किए ₹1500 करोड़ के 150000 NCDs

    By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
    Updated: Tue, 14 Jul 2026 09:50 PM (IST)

    Tata Power ने ₹1,500 करोड़ के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी कर पूंजी जुटाई है। इन NCDs पर 7.50% की ब्याज दर मिलेगी, जो बैंक FD से अधिक है, और इ ...और पढ़ें

    टाटा पावर ने ₹1500 करोड़ के NCDs जारी किए।

    टाटा पावर ने ₹1500 करोड़ के NCDs जारी किए।

    HighLights

    1. टाटा पावर ने ₹1500 करोड़ के NCDs जारी किए।

    2. निवेशकों को इन डिबेंचर्स पर 7.50% ब्याज मिलेगा।

    3. NCDs की अवधि 5 साल है, BSE पर लिस्ट होंगे।

    नई दिल्ली। टाटा समूह की दिग्गज ऊर्जा कंपनी, टाटा पावर (Tata Power Company Limited) ने पूंजी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए ₹1,500 करोड़ का बड़ा फंड जुटाया है। कंपनी ने यह राशि नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जुटाई है।

    स्टॉक एक्सचेंज को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कंपनी की 'कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स' ने 14 जुलाई, 2026 को इस आवंटन (Allotment) को मंजूरी दे दी है।

    Bank FD से ज्यादा ब्याज दर

    टाटा पावर ने जानकारी दी है कि इन डिबेंचर्स के लिए कूपन रेट (ब्याज दर) 7.50% तय की गई है। आमतौर पर इतना ब्याज बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर नहीं देते। यानी टाटा पावर के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) में निवेश करने वाले निवेशकों को उनके निवेश पर 7.50% का रिटर्न मिलेगा।

    यह दर 13 जुलाई, 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के इलेक्ट्रॉनिक बुक बिल्डिंग प्लेटफॉर्म पर 'मल्टीपल यील्ड अलॉटमेंट मेथड' के जरिए निर्धारित की गई थी। इन डिबेंचर्स की अवधि (Tenor) 5 साल तय की गई है।

    टाटा पावर ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, "डायरेक्टर्स की कमिटी ने आज, यानी 14 जुलाई 2026 को, प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर चुने हुए इन्वेस्टर्स को ₹1,500 करोड़ के कुल मूल्य वाले 1,50,000 NCDs (जिनमें से हर एक की फेस वैल्यू ₹1,00,000 है) जारी करने को मंजूरी दी है। ये NCDs 7.50% ब्याज दर वाले, अनसिक्योर्ड, सीनियर, रिडीमेबल, रेटेड, लिस्टेड, टैक्सेबल और नॉन-क्युमुलेटिव हैं और इनकी अवधि 5 साल है। इन्हें इस इश्यू के लिए प्लेसमेंट मेमोरेंडम और दूसरे ट्रांजैक्शन डॉक्यूमेंट्स में बताई गई शर्तों के आधार पर जारी किया गया है। NCDs को BSE और SEBI द्वारा तय किए गए 'मल्टीपल यील्ड अलॉटमेंट मेथड' के आधार पर जारी किया गया है और इनकी इश्यू प्राइस भी इसी के अनुसार तय की गई है। इन NCDs को BSE लिमिटेड के होलसेल डेट मार्केट सेगमेंट में लिस्ट करने का प्रस्ताव है।"

    इश्यू की मुख्य विशेषताएं

    कंपनी ने कुल 1,50,000 डिबेंचर्स अलॉट किए हैं। प्रत्येक डिबेंचर की फेस वैल्यू ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) है। ये डिबेंचर्स अनसिक्योर्ड (Unsecured), सीनियर, रिडीमेबल और रेटेड श्रेणी के हैं। इसका मतलब है कि ये डिबेंचर्स टैक्स के दायरे में आएंगे और नॉन-कम्युलेटिव होंगे।

    कहां होगी लिस्टिंग?

    टाटा पावर के इन NCDs को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 'होलसेल डेट मार्केट सेगमेंट' (Wholesale Debt Market Segment) पर लिस्ट किया जाएगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया सेबी (SEBI) के लिस्टिंग ऑब्लिगेशन्स एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स (LODR) रेगुलेशन, 2015 के नियमों के तहत पूरी की गई है।

    यह भी पढ़ें- Vedanta की 61वीं AGM में बड़ा उलटफेर! अनिल अग्रवाल फिर बने डायरेक्टर, डिविडेंड और नई नियुक्तियों पर लगी मुहर

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

    खबरें और भी