सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tech Mahindra Share: बेहतर मुनाफा और 1:1 बोनस शेयर का एलान, टेक महिंद्रा के शेयरों में 7% की तेजी

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:30 AM (GMT+05:30)

टेक महिंद्रा के शेयर Q2 नतीजों और 1:1 बोनस इश्यू की घोषणा के बाद 7% से अधिक उछले, जिससे निवेशकों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शेयर Q2 नतीजों के बाद 7% से अधिक चढ़े।

  2. कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 1:1 बोनस शेयर देने का एलान किया।

  3. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने दिए नए टारगेट प्राइस।

नई दिल्ली। महिंद्रा समूह की आईटी कंपनी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Share Price) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। Q2 रिजल्ट के बाद कंपनी के शेयर सुबह शुरुआती कारोबार में 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। NSE पर यह शेयर 7.50% तक उछलकर ₹1,776 पर पहुंच गया। खास बात है कि पिछले पांच कारोबारी सत्रों में यह शेयर 22% से ज्यादा चढ़ चुका है।

कंपनी ने दूसी तिमाही के नतीजों में शेयरधारकों को'बोनस इश्यू' देने का एलान भी किया है। कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के बोनस इश्यू (Bonus Share) की सिफारिश की है। इसके तहत, कंपनी की 40वीं वर्षगांठ के मौके पर शेयरधारकों को उनके पास मौजूद हर शेयर के बदले एक बोनस शेयर मिलेगा।

कब मिलेंगे बोनस शेयर?

टेक महिंद्रा की ओर से दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, निवेशकों को बोनस शेयर 15 दिसंबर तक क्रेडिट किए जाने की उम्मीद है। यह 11 वर्षों में टेक महिंद्रा का पहला बोनस इश्यू है। कंपनी ने पिछली बार मार्च 2015 में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद लगातार IT कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। TCS, HCLTech, टाटा एलेक्सी, टाटा टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और विप्रो अपने Q2 रिजल्ट जारी कर चुके हैं।

बेहतर रहे Q2 रिजल्ट

टेक महिंद्रा ने सितंबर तिमाही के लिए अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में पिछली तिमाही के 1,465 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो अब 1,586 करोड़ रुपये हो गया है। डॉलर के हिसाब से कंपनी का रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 2 प्रतिशत बढ़कर 1,693 मिलियन डॉलर हो गया, जो बाजार के 1,682 मिलियन डॉलर के अनुमान से बेहतर है।

मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो दूसरी तिमाही में आईटी कंपनियों के परिणाम काफी हद तक मजबूत रहे हैं, नई डील मिलना जारी है, और लगातार बनी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मैनेजमेंट की बातों में बिजनेस ग्रोथ को लेकर भरोसा झलकता है। इन कारकों के चलते आईटी सेक्टर को लेकर निवेशकों का नजरिया पॉजिटिव रहा है।

ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस

  • HSBC ने टेक महिंद्रा पर अपनी 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 1,800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि टेक महिंद्रा के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से थोड़े बेहतर रहे हैं।
  • CLSA ने टेक महिंद्रा पर अपनी 'HOLD' रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 1,494 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि टेक महिंद्रा का दूसरी तिमाही का रेवेन्यू, EBIT और नेट प्रॉफिट, अनुमानों से क्रमशः 0.2 प्रतिशत, 2 प्रतिशत और 3 प्रतिशत अधिक रहा।

ये भी पढ़ें - Paytm Stock: 2026 में अब तक 32% रिटर्न, आगे भी 31 फीसदी तेजी की उम्मीद; लिस्टिंग प्राइस के पार जाएगा भाव

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)