सर्च करे
Home

Trending

    निवेशकों पर बरसा पैसा, स्टॉक मार्केट में गिरावट के बावजूद इन 5 शेयरों ने दिया 63% तक का बंपर रिटर्न

    Updated: Sun, 01 Mar 2026 11:58 AM (IST)

    पिछले हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद, पांच शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। इनमें जय माता ग्लास, सिकोजी रियल्टर्स, आईईसी एजुकेशन, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    5 दिन में 63 फीसदी तक रिटर्न देने वाले शेयर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। पिछले हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। निफ्टी 50 करीब 581.65 अंक या 2.26 फीसदी गिर गया। वहीं सेंसेक्स 2040.28 अंक या 2.45 फीसदी फिसल गया। मगर इसके बावजूद 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को हफ्ते के 5 कारोबारी दिनों में ही करीब 63 फीसदी तक रिटर्न दिया।

    Jai Mata Glass Share Price

    पिछले हफ्ते जय माता ग्लास का शेयर 1.72 रुपये से 2.80 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 62.79 फीसदी रिटर्न मिला। BSE पर शुक्रवार को इसका शेयर 0.09 रुपये या 3.32 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2.80 रुपये पर बंद हुआ था। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 28 करोड़ रुपये है।

    Sikozy Realtors Share Price

    पिछले हफ्ते सिकोजी रियल्टर्स के शेयर ने 45 फीसदी की बढ़त हासिल की। इसका शेयर 1.02 रुपये से 1.48 रुपये पर पहुंच गया। BSE पर शुक्रवार को इसका शेयर 0.07 रुपये या 5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.48 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 6.60 करोड़ रुपये है।

    IEC Education Share Price

    आईईसी एजुकेशन का शेयर पिछले हफ्ते 39.44 फीसदी उछला। इसका शेयर 26.27 रुपये से 36.63 रुपये पर पहुंच गया। BSE पर शुक्रवार को इसका शेयर 1.74 रुपये या 5 फीसदी की मजबूती के साथ 36.63 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 54.71 करोड़ रुपये है।

    Sawaca Enterprises Share Price

    सवाका एंटरप्राइजेज का शेयर पिछले हफ्ते 38.24 फीसदी उछला। इसका शेयर 0.34 रुपये से 0.47 रुपये पर पहुंच गया। BSE पर शुक्रवार को इसका शेयर 0.03 रुपये या 6.82 फीसदी की मजबूती के साथ 0.47 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 26.31 करोड़ रुपये है।

    Xtglobal Infotech Share Price

    एक्सटीग्लोबल इन्फोटेक ने पिछले हफ्ते 28.80 रुपये से 38.72 रुपये तक की बढ़त हासिल की, जिससे इसका शेयर 34.44 फीसदी उछला। BSE पर शुक्रवार को इसका शेयर 5.54 रुपये या 16.70 फीसदी की मजबूती के साथ 38.72 रुपये पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 520.27 करोड़ रुपये है।

    ये भी पढ़ें - Motilal Oswal ने चुने अगले सप्ताह के लिए मोटी कमाई कराने वाले 2 स्टॉक्स, टार्गेट जान ललचाएगा आपका भी मन

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की राय नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)