26% तक मुनाफे का धांसू मौका! ब्रोकरेज फर्म ने चुने ये 5 दमदार स्टॉक्स, दांव लगाने से पहले चेक करें टार्गेट प्राइस
शेयर बाजार की अनिश्चितता के बावजूद, ब्रोकरेज फर्में टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स, मेटल्स, फार्मा और एविएशन जैसे क्षेत्रों में चुनिंदा शेयरों पर ध्यान केंद्रि ...और पढ़ें

5 शेयरों के लिए है BUY रेटिंग, लिस्ट में एयरटेल शामिल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। शेयर बाजार को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। मगर ब्रोकरेज कंपनियां टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स, मेटल्स, फार्मास्यूटिकल्स और एविएशन में चुनिंदा मौकों पर फोकस कर रही हैं, जिन्हें अर्निंग्स विज़बिलिटी और सेक्टर-स्पेसिफिक टेलविंड्स का सपोर्ट मिला है। आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज फर्मों ने किन स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी है।
Airtel Share Target
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भारती एयरटेल पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही इसके लिए ₹2,355 का टार्गेट दिया है। इसका मतलब है कि मौजूदा मार्केट प्राइस ₹1,873 से इसमें लगभग 26% की तेजी आ सकती है।
Cummins India Share Target
मोतीलाल ओसवाल ने कमिंस इंडिया के लिए भी BUY रेटिंग दी है। इसके लिए ₹5,500 का टार्गेट दिया गया है, जो ₹4,816 के मौजूदा प्राइस से लगभग 14.2% ऊपर जाने की संभावना दिखाता है।
Jindal Stainless Share Target
जिंदल स्टेनलेस पर भी मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह जारी रखी है। साथ ही ₹990 का टार्गेट प्राइस तय किया है, जो ₹789 के मौजूदा लेवल से लगभग 25% की बढ़त का संकेत देता है।
IPCA Laboratories Share Target
HDFC सिक्योरिटीज ने IPCA लैबोरेटरीज पर ₹1,750 के टार्गेट के साथ अपनी BUY कॉल बरकरार रखी है। यानी इस शेयर में ₹1,508.50 के लास्ट ट्रेडेड प्राइस से 16% की बढ़त आ सकती है।
Indigo Share Target
जेएम फाइनेंशियल ने इंडिगो को ₹5,420 के टार्गेट प्राइस के साथ ADD रेटिंग दी है। इसका मतलब है कि मौजूदा मार्केट प्राइस ₹4,521.40 से इसमें लगभग 20% की बढ़त हो सकती है।
ये भी पढ़ें - म्यूचुअल फंड में क्या है एग्जिट लोड और एक्सपेंस रेशियो का मतलब? रिटर्न हो सकता है कम; पैसा लगाने से पहले जरूर समझ लीजिए
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों पर दी गयी राय, अलग-अलग ब्रोकेरेज फर्मों द्वारा दी गयी जानकारी पर आधारित है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।