वेदांता पर ईडी छापे का नया अपडेट, कंपनी ने फाइलिंग में कही बड़ी बात; इस शेयर पर रहेगी नजर
वेदांता ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि ईडी ने कंपनी और उसकी सहायक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के कुछ ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई FEMA से ...और पढ़ें

ईडी के छापे के बीच अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप ने शेयर बाजार को एक बड़ा अपडेट दिया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। ईडी के छापे के बीच अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) ने शेयर बाजार को एक बड़ा अपडेट दिया है। अभी तक निवेशकों के मन में दुविधा थी की वेदांता की किस कंपनी के ऑफिस में ईडी ने छापा मारा है। अब कंपनी ने इस नए अपडेट (Vedanta ED Raid Latest Update) से बातें साफ हो गई हैं।
वेदांता ने नई एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?
वेदांता ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम ने हमारी कंपनी और हमारी सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc Share Price) के कुछ स्थानों का दौरा किया है। कंपनी के अधिकारी पूरा सहयोग दे रहे हैं और अपने कब्जे में मौजूद सभी आवश्यक वस्तुओं को अपने साथ ले जा रहे हैं।" और उनके द्वारा मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।"
FEMA के तहत हो रही है कार्रवाई
यह तलाशी अभियान विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) से जुड़े एक मामले में चलाया जा रहा है। यह जांच FEMA अधिनियम के तहत एजेंसी द्वारा बहुराष्ट्रीय खनन कंपनी के खिलाफ शुरू की गई जांच के बाद शुरू की गई है। यह छापेमारी सोमवार से लगातार जारी है और इस मामले में अभी और भी विस्तृत विवरण आना बाकी है।
डीमर्जर और लिस्टिंग से पहले बढ़ीं मुश्किलें
अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाले वेदांता समूह के लिए यह संकट ऐसे समय में आया है जब कंपनी एक बड़ी डीमर्जर योजना पर काम कर रही है। लगभग एक महीने पहले, कंपनी को अपने सिक्योर्ड लेनदारों से इस रीस्ट्रक्चरिंग प्लान के लिए मंजूरी मिली थी, जिसके तहत ग्रुप को स्वतंत्र कंपनियों में बांटा जाना है। कंपनी की स्टॉक मार्केट लिस्टिंग की घोषणा इसी महीने होने की उम्मीद है, लेकिन इस प्रक्रिया से ठीक पहले उठाए गए इस कदम ने समूह के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं।
कल इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर
कंपनी के स्पष्टीकरण के बाद, कल शेयर बाजार का ध्यान संभवतः हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और वेदांता के शेयरों पर रहेगा। ईडी की कार्रवाई और कंपनी के आधिकारिक स्पष्टीकरण का असर कल बाजार खुलने के साथ ही इन दोनों शेयरों के रुझान और उतार-चढ़ाव में दिखाई दे सकता है।
हिन्दुस्तान जिंक का शेयर प्राइस आज गिरावट में बंद हुआ। अभी यह ₹625 रुपये पर है। वहीं वेदांता का शेयर प्राइस ₹334 रुपये पर है। इसमें ईडी छापे की खबर के बाद जोरदार गिरावट देखने को मिली। यह 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- वेदांता वाले अनिल अग्रवाल को बड़ा झटका! इस देश का कॉपर प्लांट 60 दिनों के लिए बंद, सप्लाई पर क्या पड़ेगा असर?
Source- BSE
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।