Vedanta वाले अनिल अग्रवाल के खिलाफ FIR हुई दर्ज, तो कंपनी के शेयर हुए धड़ाम; अब क्या होगा?
FIR against Vedanta chairman Anil Agarwal: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता के पावर प्लांट में हुए बॉयलर विस्फोट के बाद कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रव ...और पढ़ें

Vedanta वाले अनिल अग्रवाल के खिलाफ FIR हुई दर्ज, तो कंपनी के शेयर हुए धड़ाम; अब क्या होगा?
नई दिलली। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे ने उद्योग जगत और शेयर बाजार दोनों को हिला कर रख दिया है। अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता के पावर प्लांट में बॉयलर फटने की घटना के बाद अब उनके खिलाफ एफआईआर (FIR against Vedanta chairman Anil Agarwal) दर्ज की गई है। इस खबर का असर सीधे कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला, जहां गिरावट दर्ज की गई। इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखा गया।
14 अप्रैल 2026 को सक्ती जिले के सिंघितराई गांव स्थित वेदांता के पावर प्लांट (boiler blast at the Vedanta power plant) में बड़ा हादसा हुआ। प्लांट में लगे बॉयलर से टरबाइन तक जाने वाली हाई-प्रेशर स्टीम पाइप अचानक फट गई। इस विस्फोट में 20 मजदूरों की जान चली गई, जबकि 16 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब अनिल अग्रवाल समेत कंपनी के कुछ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें कंपनी मैनेजर देवेंद्र पटेल का नाम भी शामिल है।
धड़ाम हुए वेदांता के शेयर
इस खबर के सामने आते ही वेदांता के शेयरों (Vedanta Share Price) में गिरावट देखी गई। कंपनी का शेयर लगभग 1.39% गिरकर 771.85 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, इससे पहले दो दिनों तक शेयर में बढ़त देखी गई थी, लेकिन एफआईआर की खबर ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।
Vedanta वाले अनिल अग्रवाल के खिलाफ किन धाराओं में दर्ज हुई FIR?
पुलिस के अनुसार, यह FIR भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत), 289 (मशीनरी के प्रति लापरवाही) और 3(5) (सामूहिक मंशा) के तहत दर्ज की गई है। जांच में अगर और लोगों की भूमिका सामने आती है, तो उनके नाम भी जोड़े जा सकते हैं।
घायलों को हर संभव मदद देगी वेदांता
वेदांता ने पहले ही स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा था कि वह घायलों को हर संभव मदद दे रही है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जांच कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Adani Power Share की नहीं रुक रही रफ्तार, लगातार पांचवें दिन रिकॉर्ड हाई पर; 200 का भाव भी करने वाला है पार!
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।