सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विजय केडिया ने जिस कंपनी में लगाया है ₹30 करोड़ का दांव, उसने 55 करोड़ में बेच डाली अपनी सहायक कंपनी

Updated: Fri, 28 Aug 2026 08:49 PM (IST)

पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने अपनी सहायक कंपनी एसीपी टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड में 32% हिस्सेदारी 55 करोड़ रुपये में बेच दी ...और पढ़ें

पटेल इंजीनियरिंग ने एसीपी टोलवेज में 32% हिस्सेदारी बेची।

पटेल इंजीनियरिंग ने एसीपी टोलवेज में 32% हिस्सेदारी बेची।

HighLights

  1. पटेल इंजीनियरिंग ने एसीपी टोलवेज में 32% हिस्सेदारी बेची।

  2. यह डील 55 करोड़ रुपये में पूरी हुई।

  3. विजय केडिया की पटेल इंजीनियरिंग में 1.01% हिस्सेदारी है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने जिस इंजीनियरिंग कंपनी में बड़ा निवेश किया है, अब उसी कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी में 32 फीसदी हिस्सेदारी बेच दी है। इस खबर का असर सोमवार को कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। अब सवाल यह है कि आखिर वह कंपनी कौन है, जिसने अपनी सब्सिडियरी में हिस्सेदारी बेची।

हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Patel Engineering Limited) है। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की इस कंपनी ने अपनी सहयोगी कंपनी ACP Tollways Private Limited में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसने इस विनिवेश (Disinvestment) की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

55 करोड़ रुपये में हुई डील

पटेल इंजीनियरिंग ने ACP Tollways के 84,95,040 इक्विटी शेयरों को ट्रांसफर किया है, जो इस कंपनी की कुल चुकता शेयर पूंजी का 32% हिस्सा है। इन शेयरों की फेस वैल्यू 100 रुपये प्रति शेयर है। इस पूरी हिस्सेदारी को 55 करोड़ रुपये के प्रतिफल (Consideration) के बदले बेचा गया है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह हिस्सेदारी APCO Infratech Private Limited और कुछ अन्य व्यक्तिगत खरीदारों को बेची गई है। APCO Infratech एक निजी कंपनी है जिसका मुख्यालय लखनऊ में है और यह मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, सड़क निर्माण और टोलवे संचालन के क्षेत्र में सक्रिय है।

विजय केडिया की है 1 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदार?

जाने-माने निवेशक विजय केडिया ने अपनी कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए पटेल इंजीनियरिंग में 1.01% हिस्सेदारी खरीद रखी है। उनके पास तकरीबन 1 करोड़ शेयर है। इन शेयरों का मूल्य लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- दुबई के शेख ने जिस 83 साल पुराने भारतीय बैंक को खरीदा, उसी पर चल गया चाबुक; सरकार ने क्यों मांग लिए ₹103 करोड़