कोविड वैक्सीन बनाने वाली 59 साल पुरानी कंपनी का शेयर 19% उछला, अमेरिका में मिली इस दवा की मंजूरी से लगाई छलांग
दवा कंपनी वॉकहार्ट का शेयर USFDA से Zaynich एंटीबायोटिक को मंजूरी मिलने के बाद 19% उछलकर ₹2,420 के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। यह नई दवा जटिल यूरिनरी ...और पढ़ें

दवा कंपनी के शेयर में जोरदार उछाल
HighLights
वॉकहार्ट का शेयर ₹2,420 के नए उच्च स्तर पर
19% उछला कंपनी का शेयर
नई दवा के लिए मिली है मंजूरी
नई दिल्ली। दवा कंपनी वॉकहार्ट का शेयर आज अपने ₹2,420 के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। सोमवार को BSE पर इंट्रा-डे ट्रेड में कंपनी का शेयर 19 प्रतिशत उछला और 2420 रुपये के भाव तक पहुंचा। यह उछाल तब आया, जब कंपनी ने बताया कि इसे US Food and Drug Administration (USFDA) से Zaynich (cefepime और zidebactam) के लिए मंजूरी मिल गई है। Zaynich वयस्कों में जटिल यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (cUTI), जिसमें pyelonephritis भी शामिल है, के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली एक नई इंट्रावीनस एंटीबायोटिक है।
एक महीने में 75% उछला शेयर
पिछले एक महीने में, फार्मास्यूटिकल कंपनी वॉकहार्ट के शेयर की कीमत में 75 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि BSE Sensex में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। नई दवा के बारे में कंपनी ने बताया कि अमेरिका में हर साल 28 लाख से अधिक एंटीमाइक्रोबियल-रेसिस्टेंट इन्फेक्शन होते हैं, जिनसे 35,000 से अधिक मौतें होती हैं।
क्यों खास है नई दवा?
अमेरिका में हर साल 600,000 से अधिक लोग cUTIs की वजह से अस्पताल में भर्ती होते हैं, और यह इस दवा के लिए मुख्य टार्गेट मार्केट है। अकेले अमेरिका में ही इसके लिए लगभग $9 बिलियन का मार्केट अवसर मौजूद है। इसीलिए आज इसके शेयर में जोरदार तेजी आई है।
वॉकहार्ट ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन हबील खोराकीवाला ने कहा कि नई दवा के लिए मिली मंजूरी हमारे उस मिशन के लिहाज से एक अहम उपलब्धि है, जिसके तहत हम मरीजों को ऐसे नए एंटीबायोटिक्स उपलब्ध कराना चाहते हैं जो दुनिया के सबसे गंभीर स्वास्थ्य खतरों में से एक (एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस) से निपटने में मदद करते हैं।
59 साल पुरानी है कंपनी
वॉकहार्ट की शुरुआत 59 साल पहले 1967 में हाबिल खोराकीवाला ने की थी। Wockhardt एक ग्लोबल फार्मास्यूटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है, जो नए एंटी-इन्फेक्टिव सॉल्यूशन बनाने पर फोकस करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स में फॉर्मूलेशन, बायोफार्मास्यूटिकल्स और वैक्सीन शामिल हैं।
वॉकहार्ट अमेरिका और यूरोप के बाहर पहली ऐसी कंपनी है जिसने रिकॉम्बिनेंट ह्यूमन इंसुलिन का निर्माण किया है।
खबरें और भी
कोविड वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग में योगदान
COVID-19 महामारी के दौरान, Wockhardt ने यूनाइटेड किंगडम की सरकार के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, जिसके तहत कंपनी ने वेल्स के Wrexham स्थित अपनी फैक्ट्री में Oxford–AstraZeneca COVID-19 वैक्सीन की फिलिंग और फिनिशिंग का काम किया था।
अगस्त 2021 में, Wockhardt ने घोषणा की थी कि इसने दुबई की Enso Healthcare और रूसी कंपनी Human Vaccine LLC के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत भारत में Sputnik V और Sputnik Light वैक्सीन का कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - NMDC Steel के शेयर में 15% की बंपर उछाल, FY26 में घाटे से मुनाफे में आई कंपनी; उत्पादन-बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।