Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छत्तीसगढ़: कोरबा में अस्पताल में नर्सों का कैटवॉक वीडियो वायरल, स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

    Updated: Fri, 29 May 2026 09:17 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्सों के पाश्चात्य संगीत पर कैटवॉक का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना से अस्पताल में पीने के ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कोरबा में अस्पताल में नर्सों का कैटवॉक वीडियो वायरल (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कोरबा अस्पताल में नर्सों का कैटवॉक वीडियो वायरल हुआ।

    2. अस्पताल में पानी, सफाई की खराब व्यवस्था पर रोष।

    3. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वीडियो की जांच के दिए आदेश।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। इसमें कुछ नर्स पाश्चात्य संगीत पर कैटवाक करती हुई नजर आ रही हैं।

    दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल परिसर का है। वीडियो सामने आने के बाद मरीजों और उनके स्वजन में नाराजगी बढ़ गई है। उनका कहना है कि अस्पताल में पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है, वार्डों में लगे कूलर बंद हैं, सफाई-व्यवस्था अत्यंत खराब है और कई स्थानों पर बदबू फैली हुई है।

    स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

    ऐसे में कर्मचारियों का जश्न मनाना ठीक नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लापरवाही से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एसएन केसरी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो अस्पताल परिसर का है या किसी अन्य स्थान का। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच कराई जा रही है।

    183 एकड़ में फैला मंदिर, 10 हजार मूर्तियां... एशिया के बाहर इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा Hindu Temple