विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित चार घायल

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:53 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के करका जंगल में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग और पुलिस की टीम पर हमला हुआ, जिसमें थाना प्रभारी समेत चार लोग घायल हो गए। 

वन विभाग की टीम पर हमला। (फोटो- AI जेनरेटेड)

वन विभाग की टीम पर हमला। (फोटो- AI जेनरेटेड)

HighLights

  1. गरियाबंद में वनभूमि अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हुआ हमला।

  2. हमले में थाना प्रभारी समेत चार वनकर्मी गंभीर रूप से घायल।

  3. पिछले 10 वर्षों में सवा लाख से अधिक पेड़ काटे गए।

डिजिटल डेस्क, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के करका जंगल में वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को गुरुवार को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने टीम पर हमला कर दिया।

घटना में खल्लारी थाना प्रभारी सहित तीन महिला वनकर्मी घायल हुए है। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।करका जंगल में पिछले एक दशक के दौरान बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और वनभूमि पर कब्जे का मामला सामने आया है।

अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए गुरुवार को वन विभाग, धमतरी पुलिस व जिला प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाया। टीम में लगभग 400 लोग शामिल थे। टीम को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण अतिक्रमणकारियों के साथ विरोध करने लगे।

जंगल में इन्होंने वन विभाग का पुतला जलाया। इस बीच पुलिस व वन विभाग के कर्मियों ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो ये उग्र हो गए। इन्होंने टीम पर हमला कर दिया।

10 वर्ष में सवा लाख से अधिक पेड़ काटे उक्त स्थान महानदी का उद्गम स्थल भी है। बताया जा रहा है कि यहां पिछले 10 साल के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा सवा लाख से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं। वन विभाग के अनुसार, अतिक्रमण का दायरा करीब 22 हेक्टेयर से बढ़कर 102 हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

जंगल में पेड़ों की कटाई के अलावा गार्डलिंग से भी उन्हें नुकसान पहुंचाया गया। इस प्रक्रिया में पेड़ों की छाल चारों ओर से काट दी जाती है, जिससे वे धीरे-धीरे सूखने लगते हैं। वन विभाग ने ऐसे 3,500 से अधिक पेड़ों की पहचान की थी। इनके उपचार के लिए कर्नाटक से ट्री डाक्टर विजय को बुलाया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।