छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी पकड़ा गया, वन विभाग ने 6 दिनों तक चलाया अभियान
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में 19 लोगों की जान लेने वाले कबरा हाथी को वन विभाग ने छह दिन के अभियान के बाद पकड़ लिया है।

वन विभाग ने पकड़ा 'कबरा' हाथी
HighLights
कबरा हाथी ने छह माह में 19 लोगों की जान ली।
वन विभाग ने छह दिन के अभियान के बाद हाथी को पकड़ा।
हाथी को ट्रेंक्यूलाइज कर कॉलर आईडी लगाई गई।
राज्य ब्यूरो, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में छह माह में 19 लोगों की जान लेने वाला कबरा हाथी आखिरकार पकड़ लिया गया। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए छह दिन पहले अभियान शुरू किया था।
अभियान के दो दिनों के बाद कबरा हाथी 17 हाथियों के समूह में शामिल हो गया। इसके बाद उसके व्यवहार में परिवर्तन आया और उग्रता भी कम हो गई।
वन विभाग की टीम ने बुधवार को पहाड़ी क्षेत्र में उसे ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ा और उसके गले में कॉलर आइडी लगाई।
सीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. प्रणय मिश्रा ने उम्मीद जताई कि कबरा हाथी जल्द ही झुंड के अन्य हाथियों के साथ घुल-मिल जाएगा। आने वाले कुछ दिनों तक उसके व्यवहार की निगरानी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'स्पेस ऑन व्हील' से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान