'चनाफली बेच रहे थे क्या?', पाकिस्तान की लचर बल्लेबाजी पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, स्टार प्लेयर्स को कह दिया 'जीरो'
पाकिस्तान ने कड़े संघर्ष के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स को तीन विकेट से मात दी थी। पाकिस्तान ने 148 रन का पीछा करते ...और पढ़ें

बाबर आजम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स पर तीन विकेट की करीबी जीत दर्ज की। ग्रुप ए के मैच में 148 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाकिस्तान ने सात विकेट गंवा दिए थे। इस प्रदर्शन को देख पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर जमकर भड़ास निकाली है।
बता दें कि पाकिस्तान ने अनुशासनात्मक गेंदबाजी करके नीदरलैंड्स को 147 रन पर रोक दिया। सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को प्रतीत हुआ था कि मुकाबला जल्दी समाप्त हो जाएगा।
लड़खड़ाई पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान ने शुरुआत भी आक्रामक की। साहिबजादा फरहान ने 31 गेंदों में 47 रन बनाकर टीम को शुरुआती लय दिलाई। हालांकि, फिर मैच में नाटकीय बदलाव देखने को मिला। नीदरलैंड्स ने नियमित अंतराल में विकेट झटके और पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर तबाह हो गया।
पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में जीतने के लिए 29 रन की जरुरत थी और जबकि उसके तीन विकेट शेष थे। मैच का टर्निंग प्वाइंट 19वें ओवर में आया, जब फहीम अशरफ को जीवनदान मिला। मैक्स ओ डाउड ने अशरफ का अहम कैच टपकाया।
बासित अली ने क्या कहा
अशरफ ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और एक ओवर में 24 रन ठोक कर पाकिस्तान की वापसी कराई। पाकिस्तान ने तीन गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल किया। पाकिस्तान की संघर्षभरी जीत के बीच बल्लेबाजी क्रम का ढहना नजरअंदाज नहीं हो पाया। बासित अली ने पाकिस्तान के प्रदर्शन पर हमला करते हुए बल्लेबाज की तकनीक और सुधार पर सवाल खड़े किए।
पाकिस्तान बच गया है! जब शाहीन शाह अफीरीदी को बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया, तो आप सोच सकते हैं कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने उस मैच में क्या किया। मिडिल ऑर्डर की खराब बल्लेबाजी, विशेषकर बाबर आजम, नवाज और शादाब खान की। ये अनुभवी खिलाड़ी हैं। वो सिर्फ विश्व की लीग ही नहीं बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेलते हैं। आज, वो पाकिस्तान के हीरो नहीं बने, वो जीरो बने।
बासित अली ने गेम प्लान में विचार रखे
पाकिस्तान टीम में मैच बदलने वाला कौन है? आप देश के प्रशंसकों को क्या कहेंगे कि वो विकेट गिरने पर खुश हो क्योंकि बाबर आजम बल्लेबाजी करने आएंगे? मगर बाबर आए और गए। आज पाकिस्तान के स्टार फहीम अशरफ हैं, जिन्होंने 8वें नंबर पर आकर मैच जिताया। बाकी बल्लेबाज चनाफली बेच रहे थे क्या?
बासित अली
पाकिस्तान अपना अगला मुकाबला मंगलवार को कोलंबो में अमेरिका के खिलाफ खेलेगा। पाकिस्तान को चौकन्ना रहना होगा क्योंकि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में उसे यूएसए से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। पाकिस्तान को आगे बढ़ने के लिए दमदार प्रदर्शन की जरुरत है और अमेरिका के खिलाफ उसके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।