Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 में खिलाड़ियों और टीम मालिकों पर BCCI ने जमकर निकाला गुस्सा, सचिव सैकिया बोले - 'किसी को बख्शा नहीं जाएगा'

    Updated: Thu, 07 May 2026 08:49 PM (IST)

    बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों और खिलाड़ियों के साथ अनधिकृत व्यक्तियों की मौजूदगी पर कड़ी नाराजगी जताई है। सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड नियमों के उल्ल ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    देवजीत सैकिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों और खिलाड़ियों के साथ बिना अनुमति घूम रहे लोगों पर सख्त नाराजगी जताई है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने गुरुवार को स्प्ष्ट रूप से कहा कि बोर्ड इस मामले को हल्के में नहीं ले रहा और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दैनिक जागरण ने चार मई के अंक में प्रकाशित खबर में बताया था कि बीसीसीआई 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर सख्त नियम बनाने की तैयारी कर रहा है।

    सैकिया ने कहा बोर्ड अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। बीसीसीआई और आईपीएल संचालन समिति जल्द ही एक नई एडवाइजरी जारी करने जा रही है, जिसके तहत एंटी करप्शन प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। सैकिया ने कहा कि इस सीजन कई फ्रेंचाइजियों और कुछ खिलाड़ियों की गतिविधियों में अनियमितताएं सामने आई हैं।

    टीम मालिकों पर भी सैकिया ने साधा निशाना

    उन्होंने बताया कि कई ऐसे लोग टीम बसों में सफर करते देखे गए हैं जिन्हें इसकी अनुमति नहीं थी। इतना ही नहीं, कुछ अनधिकृत व्यक्ति टीम होटलों में जाकर खिलाड़ियों और अधिकारियों के कमरों तक पहुंच रहे हैं, जो बीसीसीआई के एंटी करप्शन नियमों का सीधा उल्लंघन है। सैकिया ने यह भी कहा कि कुछ टीम मालिक और फ्रेंचाइजी अधिकारी उन जगहों तक पहुंच रहे हैं, जहां उनकी एंट्री की अनुमति नहीं होती। उन्होंने कहा कि डगआउट और टीम एरिया की अपनी मर्यादा होती है और हर किसी को उसका पालन करना चाहिए।

    पिछले महीने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) दो अलग-अलग मौकों पर जांच के दायरे में आई थी। सबसे पहले टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर गुवाहाटी में आरसीबी के विरुद्ध मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और कड़ी चेतावनी दी गई। इसके बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग को कथित तौर पर न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करते देखा गया था।

    खबरें और भी

    बीसीसीआई ने मामलों को गंभीरता से लिया: सैकिया

    सैकिया ने कहा कि इन घटनाओं को बीसीसीआई ने बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "हमने इन मामलों को बहुत गंभीरता से लिया है। आप पहले ही राजस्थान के मैनेजर के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और एक खिलाड़ी के वेपिंग करते पकड़े जाने की घटना देख चुके हैं। ये घटनाएं पहले से ही सार्वजनिक क्षेत्र में हैं। हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे हैं। उन्होंने कहा कि नई एडवाइजरी जारी होने के बाद अगर कोई भी नियम तोड़ता है, तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। फिर वो चाहे खिलाड़ी हो, टीम अधिकारी या मालिक, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।"

    यह भी पढ़ें- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्‍तान को दिखाया ठेंगा! वनडे सीरीज के बावजूद IPL में खेलते रहेंगे कंगारू खिलाड़ी

    यह भी पढ़ें- 'विराट से कुछ सीख लो', IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद रोहित शर्मा को पूर्व बल्लेबाज ने जमकर लताड़ा