DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ में कैसे होगी वापसी? डेविड मिलर ने शेयर किया पूरा प्लान
आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। ...और पढ़ें

डेविड मिलर।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले डेविड मिलर ने प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूदा मुश्किल दौर में किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदार नहीं ठहरा रही है और पूरी टीम एकजुट होकर प्लेऑफ की दौड़ में वापसी करने की कोशिश कर रही है।
टीम के अंदर मैसेज साफ है
कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध मुकाबले से पहले मिलर ने कहा कि टीम के अंदर साफ संदेश है कि जीत और हार दोनों में सभी खिलाड़ी साथ हैं। मिलर ने कहा कि दिल्ली ने इस सत्र में पूरी तरह खराब क्रिकेट नहीं खेली, लेकिन कई मौकों पर टीम ने अहम समय पर गलतियां कीं। उन्होंने माना कि बल्लेबाजी के दौरान लगातार विकेट गिरना टीम के लिए बड़ी समस्या बना। कई मैचों में दो-तीन विकेट एक साथ गिरने से टीम दबाव में आ गई।
आसान कैच छोड़ने का नुकसान
उन्होंने फील्डिंग को भी चिंता का विषय बताया। मिलर ने कहा कुछ आसान कैच छोड़ने का नुकसान टीम को भुगतना पड़ा और इससे मैच का परिणाम बदल गया। अपने प्रदर्शन और सीमित अवसरों पर मिलर ने कहा कि आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन के कारण हर मैच खेलना संभव नहीं होता, लेकिन वह टीम की जरूरत के अनुसार खुद को तैयार रखते हैं। मिलर ने स्पिनर कुलदीप यादव की भी जमकर तारीफ करते हुए उन्हें मैच विनर बताया। उन्होंने कहा कि कुलदीप ऐसे गेंदबाज हैं जिनका सामना करना आसान नहीं होता।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।