Trending

    T20 World Cup: 'कोलंबो के उसी होटल में तो था पाकिस्तान, फिर क्यों हारा?...', Dinesh Karthik ने इंग्लैंड के दिग्गजों को घेरा

    Updated: Wed, 04 Mar 2026 06:18 PM (IST)

    पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गया, जिससे दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों नसीर हुसैन और माइकल आथर्टन पर तंज कसा। कार्तिक ने पाकिस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद दिनेश कार्तिक ने कसा तंज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर एक बार फिर निराशा के साथ समाप्त हुआ। सुपर 8 चरण में खराब प्रदर्शन के कारण टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। हालांकि, पाकिस्तान के इस एग्जिट से ज्यादा चर्चा भारत के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के दो पूर्व कप्तानों की जमकर क्लास लगाई।

    पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद दिनेश कार्तिक ने कसा तंज

    दरअसल, राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान ने अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेले। जहां टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे अंक बंट गए। फिर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। फिर श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में जीत तो मिली, लेकिन नेट रन रेट (NRR) के मामले में न्यूजीलैंड से पिछड़ने के कारण पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

    पाकिस्तान के बाहर होते ही दिनेश कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स पर नसीर हुसैन और माइकल आथर्टन को उनके पुराने बयानों के लिए आड़े हाथों लिया। ये मामला साल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान का है, जब भारत ने अपने सभी मैच दुबई में खेले थे और खिताब जीता था। तब आथर्टन और हुसैन ने तर्क दिया था कि भारत को यात्रा न करने और एक ही मैदान पर खेलने का "अनुचित लाभ" मिला है। कार्तिक ने इसी बात को पाकिस्तान की स्थिति से जोड़ते हुए कहा,

     

     

    मुझे उम्मीद थी कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में जाएगा क्योंकि वे लगातार कोलंबो में खेल रहे थे, एक ही होटल में रुके थे और पिचों से वाकिफ थे। आप दोनों 'फॉसिल्स' ने शिकायत की थी कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी इसीलिए जीती। अगर आपका तर्क सही है, तो पाकिस्तान को भी इस बार कमाल करना चाहिए था।

    -

    दिनेश कार्तिक

    कार्तिक की इस बात ने दोनों इंग्लिश दिग्गजों को लाजवाब कर दिया और वे अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

    PCB का बड़ा एक्शन

    पाकिस्तान की हार का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हार से नाराज होकर कड़ा कदम उठाया है। प्रत्येक खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 16.28 लाख भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। बोर्ड विशेष रूप से ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ मिली हार और सेमीफाइनल तक न पहुंच पाने के खराब प्रदर्शन से बेहद खफा है। हालांकि, पीसीबी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई।

    यह भी पढ़ें- साहिबजादा फरहान से अभिषेक शर्मा को बड़ा खतरा, छिन सकता है दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का ताज

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup से बाहर होने के बाद माइक हेसन की होगी छुट्टी! खिलाड़ियों ने हेड कोच को बताया तानाशाह