Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CSK ने की बड़ी गलती, 30 करोड़ का उठाना पड़ा नुकसान! पूर्व प्‍लेयर ने किया पर्दाफाश

    Updated: Thu, 21 May 2026 08:10 PM (IST)

    आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति नाजुक है। 13 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ टीम प्‍लेऑफ की रेस में बनी हुई है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    संजू सैमसन को ट्रेड किया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति नाजुक है। 13 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ टीम प्‍लेऑफ की रेस में बनी हुई है। प्‍लेऑफ के अपने आखिरी मैच चेन्‍नई का सामना गुजरात से हो रहा है। लीग चरण के दूसरे हाफ में चेन्‍नई का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है।

    सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने आईपीएल की ऑक्‍शन स्ट्रेटजी की आलोचना की है। उन्होंने 30 करोड़ रुपये की एक बड़ी गलती का जिक्र किया, जिसमें दो खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना निशाने पर थे।

    आपने मन बदल लिया

    सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने एक यूट्यूब वीडियो में कहा, "उन्होंने रवींद्र जडेजा को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया। अगर आप मेगा ऑक्शन में किसी खिलाड़ी को इतनी बड़ी रकम में रिटेन करते हैं, तो इसका मतलब है कि आपको पूरा भरोसा है कि वह तीन साल तक टीम में रहेगा। लेकिन आपने दूसरे ही साल में अपना मन बदल लिया। आपको मजबूरी में उन्हें संजू सैमसन के बदले ट्रेड करना पड़ा।"

    12 करोड़ खर्च किए

    बद्रीनाथ ने कहा, "आपने मथीशा पथिराना को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया। यह जानते हुए भी कि वह कभी भी पूरा सीजन नहीं खेल पाएंगे। सड़क पर चलने वाला कोई भी व्यक्ति जानता है कि पथिराना चोटिल होते रहते हैं। अब केकेआर भी उनके साथ उसी समस्या का सामना कर रही है। क्या पथिराना को रिटेन करने की यही आपकी प्रक्रिया है?"

    दुबे कारगर नहीं

    बद्रीनाथ ने शिवम दुबे और ऋतुराज गायकवाड़ को भी नहीं बख्शा। बद्रीनाथ ने कहा, "शिवम दुबे वो खिलाड़ी हैं जिन पर आपने बड़ा निवेश करने के बाद भी भरोसा बनाए रखा। यह कारगर साबित नहीं हुआ, क्योंकि सभी गेंदबाजों ने दुबे को आसानी से आउट कर दिया है। उनके सामने गेंदबाजी करना आसान हो गया है, इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि यह रणनीति भी कारगर नहीं रही।"

    खबरें और भी

    बद्रीनाथ ने कहा, "अगले नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ हैं, जो पिछले लगभग पूरे सीजन चोटिल रहे। उनकी कप्तानी शुरू से ही सवालों के घेरे में रही है। इस सीजन में बल्ले से भी उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, जिससे उनकी कप्तानी पर और भी बुरा असर पड़ा है।"

    यह भी पढ़ें- GT vs CSK: गुजरात को हराना नहीं होगा काफी? समझें सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण

    यह भी पढ़ें- GT vs CSK: Sanju Samson को चाहिए सिर्फ 23 रन, गुजरात के घर में रचेंगे इतिहास? निशाने पर करियर का बड़ा रिकॉर्ड