ईशान किशन बने रहेंगे SRH के परमानेंट बॉस, वापसी के बाद भी पैट कमिंस को नहीं मिलेगी कप्तानी?
ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल ये है कि पैट कमिंस की वापसी के बाद टीम का क ...और पढ़ें

ईशान किशन-पैट कमिंस
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के शुरआत में लगातार हार का सामना करना पड़ा था। उनकी गेंदबाजी में धार नहीं दिख रही थी और गेंदबाज 200 के स्कोर का बचाव नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, अब ये टीम जीत की लय हासिल कर चुकी है और ईशान किशन की अगुवाई में लगातार तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। किशन कप्तानी में शानदार रहे हैं।
हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी समस्या ये होगी कि वे पैट कमिंस की वापसी पर उन्हें कप्तानी दें या फिर ईशान के साथ ही जारी रखें। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि एसआरएच को किशन के साथ ही जाना चाहिए। हरभजन के अलावा संजय बांगर भी इसी बात का समर्थन कर रहे हैं कि विकेटकीपर बल्लेबाज को ही टीम का कैप्टन होना चाहिए।
ईशान किशन को ही होना चाहिए कप्तान: हरभजन सिंह
जियोस्टार पर बात करते हुए हरभजन ने कहा, "अगर पैट कमिंस वापस आ जाते हैं, तो भी सनराइजर्स हैदरबाद को ईशान किशन को ही कप्तान बनाए रखना चाहिए। ये थोड़ा विवादित फैसला हो सकता है लेकिन फ्रेंचाइजी ने एक युवा खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया है, तो उसके साथ ही बने रहना चाहिए। ईशान ने गेंदबाजों और अन्य सभी खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठाया है। उन्हें कप्तान बनाए रखने से हैदराबाद को फायदा होने वाला है।"
संजय बांगर ने भी किशन पर दिखाया भरोसा
भारत के पूर्व कोच संजय बांगर ने इस बात का समर्थन किया है कि किशन को ही टीम का कप्तान होना चाहिए। उन्होंने कहा, "कप्तान के तौर पर ईशान गेंदबाजों का सही तरीके से इस्तेमाल करने में कुशल हैं। उन्हें पता है कि किस बल्लेबाज के खिलाफ किस गेंदबाज का उपयोग करना है। इससे साफ पता चलता है कि वे खेल को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। वे घबराते नहीं हैं और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करते हैं। स्पिन गेंदबाजों का भी वे सही से उपयोग करते हैं।"
सनराइजर्स हैदरबाद का IPL 2026 में प्रदर्शन
सनराइजर्स हैदरबाद के लिए आईपीएल 2026 की शुरूआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही थी। आरसीबी ने उनके खिलाफ 202 रनों के स्कोर को 15.4 ओवरों में हासिल कर लिया। इसके बाद उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत मिली लेकिन फिर लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पिछले तीन मैचों में टीम ने जीत हासिल की है और 4 मैच जीतकर अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।