Hardik Pandya ने मुंबई इंडियंस के साथियों को दिए 2 ऑप्शन, ड्रेसिंग रूम की बातचीत का Video मचा रहा गदर
मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या ने साथियों को दो विकल्प दिए। मुंबई ने आईपीएल 2026 में तीसरी शिकस ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 18 रन की शिकस्त सहनी पड़ी। यह एमआई की मौजूदा आईपीएल में तीसरी शिकस्त रही। इस हार से मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी निराश नजर आए।
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कप्तन हार्दिक पांड्या ने टीम के साथियों को दो विकल्प दिए। कप्तान ने कहा कि या तो होटल के कमरे में जाकर अपने प्रदर्शन के बारे में सोचे या फिर एकजुट होकर इसका सामना करें।
याद दिला दें कि आरसीबी ने वानखेड़े स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करके 240 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 222 रन बना सकी। मुंबई के लिए शेरफेन रदरफोर्ड एकमात्र खिलाड़ी रहे, जिन्होंने आरसीबी के गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया और स्कोर को करीब ले गए।
हार्दिक पांड्या ने क्या कहा
मेरे ख्याल से हमारे पास दो विकल्प हैं। पहला कि हम अपने कमरे में जाएं और सोचे कि कमियों को कैसे दूर कर सकते हैं। मुझे पता है कि हारना मुश्किल है, लेकिन चलिए सीखते हैं। चलिए हम गायब नहीं होते हैं और सीखते हैं। खेल हमेशा जीतने और सीखने के बारे में होता है, हारने के बारे में कभी नहीं। तो चलिए ऐसा करते हैं। एक बार हम होटल लौटेंगे तो साथ में खाना खाएंगे। तब क्रिकेट की बात करेंगे या कुछ और बातें करेंगे, लेकिन हम अपनी कमियों का पता करेंगे।
हार्दिक पांड्या ने ड्रेसिंग रूम में कहा
"𝘓𝘦𝘵'𝘴 𝘭𝘦𝘢𝘳𝘯 𝘧𝘳𝘰𝘮 𝘰𝘶𝘳 𝘮𝘪𝘴𝘵𝘢𝘬𝘦𝘴" - Captain HP's message to the team! 💙 pic.twitter.com/UAJ36N0ceq
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 13, 2026
गेंदबाजों से खफा कप्तान
पता हो कि मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी विभाग के प्रति निराशा जाहिर की थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि जीत की राह पर लौटने के लिए बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।
हार्दिक पांड्या ने कहा, 'मेरे ख्याल से हमने काफी रन खर्च किए। मेरे ख्याल से 241 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। पिछले कुछ मैचों में हमारी गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी, वो हावी नहीं होती दिखी। हमें वाकई प्रकाश डालने की जरूरत है, देखना होगा कि हम क्या कर सकते हैं और कैसे लय हासिल कर सकते हैं। हमें जीत की जरूरत है।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।