'मुझे नहीं लगता...', IND vs ENG सेमीफाइनल मैच से पहले कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा दावा, इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी!
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, कप्तान हैर ...और पढ़ें

जोस बटलर को लेकर क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर की खराब फॉर्म चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन कप्तान हैरी ब्रूक ने साफ कर दिया है कि बटलर की काबिलियत पर शक करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि एकता, आत्मविश्वास और दबाव का बखूबी सामना करने की कला से इंग्लैंड टी20 विश्व कप सेमीफाइनल तक पहुंचा है और दो बार की चैंपियन टीम को खिताब जीतने के लिए परफेक्ट खेल दिखाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि भारत और इंग्लैंड का सामना 5 मार्च को वानखेड़े में होना है।
जोस बटलर को लेकर क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक?
जोस बटलर के लिए यह वर्ल्ड कप अब तक किसी बुरे सपने जैसा रहा है। उनके पिछले स्कोर कुछ इस प्रकार रहे- 26, 21, 3, 3, 7, 2 और 0। 35 साल केय बटलर इस स्क्वाड के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्हें 54 टी20आई मैच खेलने का अनुभव है, लेकिन इस टूर्नामेंट में वह अपनी लय में नहीं नजर आए हैं।
फिर भी, मेजबान भारत के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले महामुकाबले से पहले बटलर को लेकर इंग्लैंड मैनेजमेंट पूरी तरह निश्चिंत है। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से बटलर की फॉर्म पर सवाल किया गया तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा,
आपको उनसे बहुत ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि उन्हें अकेला छोड़ देना ही सबसे अच्छी बात है। वह सालों से क्रिकेट के 'पावरहाउस' रहे हैं। मुझसे यह सवाल हजारों बार पूछा जा चुका है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाने का कोई कारण होना चाहिए।
हैरी ब्रूक
इस पर हैरी ब्रूक ने कहा कि मेजबान के खिलाफ इस ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप सेमीफाइनल खेलना हम में से अधिकांश के लिए सपना सच होने जैसा है। हम सभी काफी रोमांचित हैं। हम आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे और अच्छी क्रिकेट खेलेंगे।
वानखेड़े का 'होम ग्राउंड' एडवांटेज
भारतीय टीम बटलर को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। इसके पीछे की बड़ी वजह है वानखेड़े स्टेडियम के साथ उनका पुराना नाता। बटलर ने आईपीएल में विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए वानखेड़े में कई मैच खेले हैं। मुंबई की पिच और उछाल को बटलर भारत के कई घरेलू खिलाड़ियों से बेहतर समझते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।