'ये किसी के साथ भी हो सकता है', दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन का रिएक्शन आया सामने
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसमें एक 6 साल का बच्चा भी प्रभावित हुआ। इस घटना पर क्रिकेटर जसप्री ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह-संजना गणेशन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से नीच पेपर लीक मामले के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसी के तहत 20 जुलाई को धरना कर रहे लोगों ने संसद की तरफ बढ़ने का फैसला किया। इस दौरान हजारों की संख्या में छात्र और युवा इकट्ठा हुए। संसद की तरफ बढ़ रही भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े।
इस दौरान 6 साल के बच्चे पर भी आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटना सामने आई। इसी को लेकर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने एक स्टोरी शेयर की। इसके बाद उनकी चर्चा होने लगी। संजना ने बच्चे पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से चिंता जताई और उनकी स्टोरी खूब वायरल हो रही है।
संजना गणेशन ने दिल्ली प्रदर्शन पर दिया रिएक्शन
आईसीसी की प्रसिद्ध प्रेजेंटर संजना गणेशन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट को शेयर किया। उसमें उन्होंने कहा कि आंसू गैस के इस्तेमाल से छोटे बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं, यह देखना बहुत परेशान करने वाला है। खासकर एक 6 साल के बच्चे का जिक्र करते हुए उन्होंने इस घटना पर दुख जताया।

जंतर-मंतर पर क्या हुआ?
20 जुलाई को दिल्ली में संसद सत्र के दौरान शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और रोजगार सुधारों जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं का प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन की तरफ मार्च निकाला, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। कुछ प्रदर्शनकारियों में बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान कुछ लोग घायल भी हुए।इस घटना के बाद कई सेलिब्रिटी और खेल जगत के लोग इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खबरें और भी
जसप्रीत बुमराह को लेकर अपडेट
क्रिकेट की बात करें तो जसप्रीत बुमराह अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेल सकते हैं। यह सीरीज 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगी। 32 वर्षीय बुमराह हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। इससे पहले उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की थी।