Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IPL 2025: 'यह माही का अपमान', धोनी को लेकर CSK के नए पैतरे पर भड़कीं SRH की मालकिन काव्या मारन

आईपीएल 2025 में एमएस धोनी को खिलाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स अपना हर हथकंडा अपना रही है। सीएसके ने BCCI और फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ हुई बैठक में साल 2008 से 2021 तक चले एक पुराने नियम को लागू करने का सुझाव दिया है। इस नियम के तहत पांच साल से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड रखने की मांग की गयी है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Tue, 06 Aug 2024 06:24 PM (IST)
Hero Image
काव्या मारन ने धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी रखने पर जताई आपत्ति।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में एमएस धोनी को एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रखने पर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने आलोचना की है। मारन ने कहा कि यह धोनी का अपमान होगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह एक गलत मिसाल होगी। काव्या मारन ने धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में नीलामी में रखने के सुझाव पर नाराजगी जताई।

गौरतलब हो कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन पर BCCI ने फ्रेंचाइजियों के मालिकों के साथ बैठक की। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण नियमों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सीएसके ने बीसीसीआई को एक सुझाव दिया कि यदि कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पांच या उससे ज्यादा समय से संन्यास ले चुका है तो उसे एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में ऑक्शन में शामिल किया जाए।

काव्या मारन ने जताई आपत्ति

इस पर काव्या मारन ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा;-

एक रिटायर खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बनाए रखने की अनुमित देना उस क्रिकेटर के साथ-साथ उनके मूल्य का अपमान करना होगा। अगर नीलामी में खरीदे गए किसी अनकैप्ड खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रखे गए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से अधिक भुगतान किया जा रहा है तो यह एक गलत मिसाल स्थापित होगी।

यह भी पढे़ं- IPL 2025: Dhoni को टीम में बनाए रखने के लिए CSK ने निकाला तोड़, BCCI के सामने रखा खास प्रस्ताव

2008 से 2021 तक लागू था नियम

बता दें कि एमएस धोनी के आईपीएल 2025 में खेलने को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा चल रही है। ऐसे में सीएसके भी अपने पूर्व चैंपियन कप्तान को टीम में बरकरार रखने को हर हथकंडे अपना रही है। इसी के चलते बैठक में सीएसके ने बीसीसीआई को 2008 से 2021 तक चले पूरे नियम को बहार करने की सिफारिश की। हालांकि, आखिरी निर्णय बीसीसीआई को करना है।

यह भी पढे़ं- VIDEO: MS Dhoni को क्यों कहा जाता है 'थाला फॉर अ रीजन', माही ने आखिरकार बता दी इसके पीछे की कहानी