'हॉलीवुड-बॉलीवुड से भी बड़ा स्टार बनेगा ये लड़का…', 15 साल के Vaibhav Suryavanshi पर ललित मोदी की भविष्यवाणी
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप सहित पांच अवॉर्ड जीते। उनके शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर, आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मो ...और पढ़ें

Lalit Modi ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर भविष्यवाणी की
HighLights
ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर की भविष्यवाणी
वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप समेत जीते 5 बड़े अवॉर्ड्स
हॉलीवुड-बॉलीवुड से भी बड़ा स्टार बनेगा ये लड़का- वैभव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के युवा सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल का 19वां सीजन किसी सपने से कम नहीं रहा। उन्होंने पूरे सीजन बल्ले से 776 रन बनाए और उनके प्रदर्शन की हर कोई तारीफ करने से थक नहीं रहा है। उनके भविष्य को लेकर अब भविष्यवाणियों का दौर भी शुरू हो चुका है। कोई उन्हें टीम इंडिया का अगला सुपरस्टार बता रहा है, तो कोई टी20 क्रिकेट का भविष्य, लेकिन आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने उनको लेकर जो कुछ कहा, उसने इस चर्चा को बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है।
ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर भविष्यवाणी की
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी के टी20 में दोहरा शतक लगाने के सपने पर बात करते हुए ललित मोदी ने विजडन से कहा कि वह उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही एक बड़ी भविष्यवाणी की और चेतावनी भी दी। ललित मोदी ने कहा,
"मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं। सूर्यवंशी, तुम 200 रन बनाओगे। मैं वादा करता हूं। पैसा दिमाग पर मत चढ़ने देना। तुम दुनिया के नंबर-1 सुपरस्टार बनोगे, हॉलीवुड या बॉलीवुड के किसी भी स्टार से बड़े। किसी की बात मत सुनना। दिल से खेलना। तुम मेरे अच्छे दोस्त क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दोगे, जिसका बल्ला मेरे घर में नीचे दीवार पर लगा है।"
उनका मानना है कि अगर ये युवा बल्लेबाज सही दिशा में आगे बढ़ता रहा, तो वह सिर्फ क्रिकेट का बड़ा नाम नहीं बनेगा, बल्कि दुनिया के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो सकता है।
इतना ही नहीं, मोदी ने यह भी दावा किया कि एक दिन वैभव T20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाला पहला बड़ा नाम बन सकता है। उनका ये बयान वैभव के आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आया है, जिसके बाद उनके टीम इंडिया में सेलेक्शन की मांग और तेजी से बढ़ने लगी हैं।
खबरें और भी
Vaibhav Suryavanshi ने 5 बड़े अवॉर्ड्स जीते
आईपीएल-2026 में वैभव सूर्यवंशी पांच अवॉर्ड जीतने में सफल रहे। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाने वाली ऑरेंज कैप तो जीती ही। साथ ही इमरजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन और मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन के अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।