Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL से आखिर क्यों बेहतर है PSL? इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने गिना दिया फर्क

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 04:56 PM (IST)

    इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली पीएसएल में खेल रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि आखिर आईपीएल को छोड़कर उन्होंने पीएसएल को क्यों चुना है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मोईन अली-बेन स्टोक्स

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली आईपीएल छोड़कर पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं। अली ने खुलासा किया है कि उन्होंने आईपीएल की बजाय पीएसएल को क्यों चुना है। इंटरनेशनल क्रिकेट से 2024 में संन्यास ले चुके खिलाड़ी का कहना है कि वे 38 साल की उम्र में क्रिकेट के मजा लेना चाहते हैं लेकिन आईपीएल में उन्हें मौका नहीं मिलता था।

    अली का मानना है कि आईपीएल में उन्हें गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने का बहुत कम मौका मिलता था। इसी वजह से उन्होंने आईपीएल में खेलने का फैसला नहीं किया। इसके अलावा पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने दावा किया कि पीएसएल एक छोटा टूर्नामेंट है, जिसकी वजह से उन्हें परिवार से कम समय तक दूर रहना पड़ता है। उन्होंने आईपीएल छोड़ने का दोष कोलकाता नाइट राइडर्स को भी दिया है।

    मोईन अली ने बताया IPL छोड़ने का कारण

    एआरवाई पॉडकास्ट पर बात करते हुए अली ने कहा, "मेरे आईपीएल छोड़ने के कई कारण हैं। मैं अभी 38 साल का हूं लेकिन क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहता हूं। मैं अपने करियर को जितना हो सके, उतना लंबा करना चाहता हूं। कराची की वजह से मैं इस टूर्नामेंट में आया हूं। ये एक छोटी लीग है, जो मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहतर है। पिछले साल आईपीएल में मैंने आधे मैच खेले। मुझे बल्लेबाजी करने का मौका मात्र दो बार मिला था।"

    पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने आगे कहा, "करियर के ऐसे समय में मैं मैदान पर उतरना चाहता हूं। मुझे लगता है कि इस समय मैं अच्छा क्रिकेट खेल रहा हूं और मैं इसे जारी रखना चाहता हूं। कहीं पर भी जगह पक्की नहीं होती है और यहां भी नहीं है। हालांकि, मैं जितना हो सके क्रिकेट खेलना चाहता हूं और इसका आनंद लेना चाहता हूं। मैं हमेशा से ही पीएसएल में खेलना चाहता था लेकिन दिक्कत की बात ये है कि ये आईपीएल से थोड़ा टकराता है।"

    IPL 2025 में कोलकाता का हिस्सा थे मोईन अली

    आईपीएल 2025 में अली को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने 6 मैच खेले थे औप मात्र 5 रन बनाए थे। उनका कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग लंबे समय तक खेला जाता है। उन्हें वहां मौका भी नहीं मिलता है और इसी वजह से आईपीएल की जगह पीएसएल को चुना है।

    यह भी पढ़ें- IPL के 18 साल पूरे: RCB vs DC मैच में बेंगलुरु ने रचा इतिहास, लगा दी ये अनोखी 'सेंचुरी'

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, जीत के बाद मिली एक और खुशखबरी